फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Inter District Under 25 Cricket

अंडर 25 क्रिकेटः चंडीगढ़ ने पहले दिन बनाए 266 रन

Fri, 27 Jun 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Jun 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
Punjab Inter District Under 25 Cricket

पंजाब इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 टूर्नामेंट में गौरव पुरी (93 रन) और नवीन (60 रनों) की बदौलत चंडीगढ़ ने मोहाली के खिलाफ पहले दिन 6 विकेट पर 266 रन बना लिए। दोनों टीमों के बीच मुकाबला पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेला जा रहा है।

विज्ञापन


टास जीतकर चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज जस्करणवीर सिंह और नवीन ने पहले विकेट केलिए 80 रन जोड़े। जस्करणवीर ने 32 रन बनाकर आउट हो गए। अगले बल्लेबाज अमीश बिना खाता खोले ही चलते बने। नवीन ने 8 चौको की मदद से 60 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं, गौरव पुरी ने छटे विकेट के लिए अजय कौशिक के साथ 62 रन बनाए। गौरव पुरी 93 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में मोहाली से गुरप्रीत सिंह ने 47 रन देकर 2 और अमीश ने 43 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पटियाला के ध्रुव पांडव स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट केदूसरे मुकाबले में अमृतसर के 244 के स्कोर के जवाब में पटियाला पहली पारी में बिना विकेट खोए 33 रन बना चुका है। अमृतसर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाज क रने का निर्णय लिया।



मोहित हांडा ने 78 रन, रमन अरोड़ा ने 48 रन, रोहन ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में पटियाला की ओर से करण कालिया ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 62 रन देकर 6 विकेट चटकाए। अमरिंदर सिंह ने 72 रन देकर 4 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed