फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Gujarat Ranji match draw

गुजराती बल्लेबाजों ने छीनी पंजाब से जीत, मैच ड्रा

Mon, 25 Nov 2013 11:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Nov 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
Punjab and Gujarat Ranji match draw
रुजुल भट्ट और समित के शतकों की बदौलत गुजरात ने पंजाब के साथ रणजी ट्राफी का मैच ड्रा करने में सफलता पाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथी विकेट के लिए 210 रनों की पार्टनरशिप हुई।
विज्ञापन


पंजाब ने गुजरात को जीत के लिए 355 रन का टारगेट दिया था। तीसरे दिन 33 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि चौथे और अंतिम दिन पंजाब जीत के करीब होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


पंजाब के गेंदबाज अपनी होम पिच पर कोई भी विकेट लेने में कामयाब नही हो पाया। यहां तक कि सबसे अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने 21 ओवर फेंके लेकिन कोई विकेट नही ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिवसीय रणजी मैच में रविवार को आखिरी दिन गुजरात ने अपने शनिवार के स्कोर 33 पर 3 विकेट से आगे खेलना शुरू किया।

नाबाद खिलाड़ी रुजुल भट्ट और समित ने पंजाब की ढीली गेंद का खूब फायदा उठाते हुए शॉट्स लगाए। लंच तक गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 118 रहा।

लंच के कुछ देर बाद रुजुल भट्ट और समित ने अपने-अपने अर्द्धशतक पूरे किए। चाय काल के बाद पहले समित ने अपना शतक जड़ा और उसके बाद रुजुल भट्ट ने भी अपना शतक पूरा कर पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।


चौथे और आखिरी दिन खेल खत्म होने पर गुजरात ने 3 विकेट पर 224 का स्कोर बना लिया। समित 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस पारी में 10 चौके शामिल रहे। वहीं रुजुल भट्ट ने नाबाद 100 रन बनाए। इस पारी में 16 चौके शामिल रहे। मैच ड्रा रहने पर पंजाब को पहली पारी में बढ़त के लिए 3 अंक मिले, वहीं गुजरात को 1 अंक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed