फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prize money for uttarakhand player.

2015 के नए मानकों से मालामाल होंगे खिलाड़ी

Wed, 28 Jan 2015 12:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Jan 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
prize money for uttarakhand player.

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के अब मालामाल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पुरस्कार राशि के प्रारूप भी जारी
खेल विभाग प्रदेश की पहली खेल नीति के मानकों के अनुसार खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की तैयारी कर रहा है। विभाग का दावा है कि सम्मान समारोह से पहले ही पुरस्कार राशि के प्रारूप भी जारी हो जाएगा।

साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को 20 फरवरी को पुरस्कृत किया जाना है। खेल नीति लागू होने के बाद पुरस्कार राशि को लेकर असमंजस की स्थिति थी। असमंजस यह था कि पुरस्कार राशि 22 वर्ग में मिलेगी या फिर पुराने मानक (07 वर्ग) में।
विज्ञापन


मंगलवार को उपनिदेशक खेल अजय अग्रवाल ने पुरस्कार राशि के संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने बताया कि खेल नीति का जीओ लागू हो चुका है और दिशा-निर्देश भी जल्द लागू हो जाएंगे। इसलिए इस साल खेल नीति के मानकों के अनुसार 22 वर्ग में पुरस्कार राशि मिलेगी। अगले साल से पुरस्कार वित्तीय वर्ष के अनुसार दिया जाएगा या फिर इसी तरह यह तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभाग पर भी पुरस्कार - टीम एवं व्यक्तिगत
ओलंपिक- 5 लाख, विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप- 1 लाख, एशियन गेम्स- 75,000, कॉमनवेल्थ, एशियन चैंपियनशिप-प्रतिभाग, एफ्रो एशियन खेल, यूथ ओलंपिक गेम्स- 50 हजार, सैफ गेम्स, यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स, यूथ एशियन गेम्स-25 हजार।

यह है 22 वर्गों की नई पुरस्कार राशि
खेल --------------------------- स्वर्ण - रजत - कांस्य
ओलंपिक (व्यक्तिगत और टीम) - 1.50 करोड़ - 1 करोड़ - 50 लाख
विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप (व्यक्तिगत और टीम) - 20 लाख - 12 लाख - 7 लाख
एशियन गेम्स (व्यक्तिगत और टीम) - 15 लाख - 10 लाख - 7  लाख
कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन चैंपियनशिप (व्यक्तिगत और टीम) - 10 लाख - 7 लाख - 5 लाख
एफ्रो एशियन खेल (व्यक्तिगत और टीम) - 10 लाख - 5 लाख - 3 लाख
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, यूथ ओलंपिक, सैफ (व्यक्तिगत और टीम) व नेशनल खेल - 5 लाख - 3 लाख - 2 लाख
यूथ कॉमनवेल्थ, यूथ एशियन गेम्स (व्यक्तिगत) - 3 लाख - 2 लाख - 1 लाख
पैरालंपिक, स्पेशल ओलंपिक (अंतरराष्ट्रीय) मानसिक, शारीरिक विकलांग खिलाड़ी (व्यक्तिगत) - 2 लाख - 1 लाख - 50 हजार
नेशनल चैंपियनशिप, विश्व मैराथन विकलांग (व्यक्तिगत) - 1 लाख - 75 हजार        50 हजार
अंतरराष्ट्रीय वेटरन चैंपियनशिप (व्यक्तिगत) - 50 हजार - 25 हजार - 15 हजार
राष्ट्रीय स्कूल खेल, ऑल इंडिया विश्वविद्यालय टूर्नामेंट, राष्ट्रीय महिला खेल महोत्सव, ऑल इंडिया ग्रामीण खेलकूद टूर्नामेंट, राष्ट्रीय वेटरन चैंपियनशिप, नेशनल पैरा ओलंपिक (व्यक्तिगत) - 20 हजार - 10 हजार - 7 हजार

टीम स्पर्धा ---------------------- स्वर्ण - रजत - कांस्य
नेशनल गेम्स, यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स, यूथ एशियन गेम्स, पैरा ओलंपिक, स्पेशल ओलंपिक (अंतरराष्ट्रीय) मानसिक, शारीरिक विकलांग खिलाड़ी - 1 लाख - 75 लाख - 50 हजार

नेशनल चैंपियनशिप - 25 हजार - 20 हजार - 15 हजार
राष्ट्रीय स्कूल खेल, ऑल इंडिया विश्वविद्यालय टूर्नामेंट, राष्ट्रीय महिला खेल महोत्सव, अखिल भारतीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता, राष्ट्रीय वेटरन चैंपियनशिप, नेशनल पैरा ओलंपिक या स्पेशल ओलंपिक - 10 हजार - 7 हजार - 5 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed