फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   priyanka pal got entry in hockey india camp.

हॉकी: इंडिया कैंप में उत्तराखंड की प्रियंका की एंट्री

Tue, 01 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
priyanka pal got entry in hockey india camp.

वंदना कटारिया, शिवानी बिष्ट और शिखा बिष्ट के बाद अब राष्ट्रीय स्तर की हॉकी में उत्तराखंड की प्रियंका पाल ने भी दस्तक दे दी है। उत्तराखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम की गोलकीपर प्रियंका पाल को जूनियर भारतीय हॉकी कैंप के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित होगा कैंप
दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में 5 सितंबर से 28 सितंबर तक भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का कैंप आयोजित होना है। इसमें देहरादून के राजेंद्रनगर निवासी प्रियंका पाल भी शामिल होंगी। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका ने बताया कि एमकेपी इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ाई के दौरान पहली बार हॉकी स्टिक पकड़ी थी।
विज्ञापन


एमकेपी और पवेलियन मैदान में कोच माधुरी नवानी ने हॉकी की बारीकियां सिखाईं। इसके साथ ही प्रियंका अपनी सफलता का श्रेय हॉकी प्रशिक्षक पीके महर्षि को भी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल चुकी 15 राष्ट्रीय प्रतियोगिता
प्रियंका ने बताया कि अभी तक वह कुल 15 राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेल चुकी हैं, जिनमें करीब 10 पद जीते हैं। बताया कि बीती जुलाई में छत्तीसगढ़ में जूनियर नेशनल हॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। यहां उनके खेल को देखकर इंडिया कैंप के लिए चुना गया है।


उनके पिता गुरुचरण पाल मजदूरी करते हैं, जबकि मां सरोज पाल एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं। खुद प्रियंका भी एक निजी कंपनी में काम कर अपने घर का खर्च चलाने में सहयोग कर रही हैं। प्रियंका ने कहा कि इंडिया कैंप ही उनके आगे के रास्ते खोलेगा। उनका अगला लक्ष्य अब टीम इंडिया में जगह बनाने का है। इसके लिए वह कैंप में पूरी कोशिश करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed