फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poor Condition of Swimming Pools of Sports Stadiums

इतनी बदतर हालत है करोड़ों के स्वीमिंग पूलों की

Tue, 24 Jun 2014 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 24 Jun 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
Poor Condition of Swimming Pools of Sports Stadiums

शहर में गमाडा ने करोड़ों रुपये खर्च कर स्पोर्ट्स स्टेडियम तो बना दिए, लेकिन इसके कुछ सेंटर में सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। इन स्टेडियम में करोड़ों की लागत से बनाए गए स्वीमिंग पूल को आधे-अधूरे में ही शुरू कर दिया गया है। इसमें न तो शॉवर लगाए गए हैं और न ही पूल के चारों ओर मैट बिछाया गया है।

विज्ञापन


वहीं गमाडा ने पिछले महीने स्थानीय सांसद के साथ हुई मीटिंग में एक माह में इन सुविधाओं को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्वीमिंग पूल की उचित देखरेख न होने से यहां आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलने की बजाय परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत है कि उन्हें यहां स्वच्छ पानी नहीं मिलता। वहीं, दूसरी ओर पूल के अंदर लगाई गई टाइलें भी जगह-जगह से टूट रही हैं। इसकी वजह से लोगों को हादसों का शिकार होना पड़ता है। सेक्टर-71 के स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग पूल की टाइलें काफी टूट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं जो टाइलें लगी हैं, उसमें चिकनाहट होने की वजह से कई लोग फिसल कर गिर चुके हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिहाज से यहां पर पूल के किनारे मैट भी नहीं बिछाया गया है। साथ ही स्वीमिंग पूल के चारों और लगी खिड़कियां भी पूरी तरह से खुली हैं। इससे धूल-मिट्टी सीधे स्वीमिंग पूल में आकर गिरती है और पानी भी गंदा हो जाता है।

बाथरूम बना स्टोर रूम
सेक्टर-71 के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने स्वीमिंग पूल में दो अलग-अलग बाथरूम बनाए गए हैं। इनमें एक महिलाओं और दूसरा पुरुषों के लिए है। इसमें से पुरुषों के बाथरूम में लगे शॉवर में पानी ही नहीं आता तो वहीं महिलाओं वाला बाथरूम तो स्टोर रूम बन चुका है। बाथरूम की टाइलें भी ठीक से नहीं लगी हैं। ऐसे में पानी लीक होने पर वहीं जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि गमाडा तुरंत इस संबंध में कार्रवाई कर पूरे प्रबंध करे। ताकि स्टेडियम में गतिविधियों को सही ढंग से चलाया जा सके।

सेक्टर-71 स्टेडियम में जो स्वीमिंग पूल है, वह नाममात्र का है। उसमें सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। इस पूल में इलाके के बच्चों को अभी तक एडमीशन नहीं मिला है। पहले ही बोर्ड लगा दिया गया है कि पूल में रजिस्ट्रेशन फुल हो गया है। इलाके के लोगों के साथ यह गलत है। गमाडा को इसकी देखभाल और इसको सही ढंग से चलाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।
- सुखपाल सिंह, सेक्टर-71 निवासी

शहर में लोगों की सुविधा और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनाए गए हैं। इसमें गमाडा को सुविधा भी पूरी तरह देनी चाहिए। शहर के विभिन्न सेक्टरों में बनाए गए स्टेडियमों में गमाडा अपनी और से कोच नियुक्त करें और स्टेडियमों को खुद सही ढंग से चलाए।
-सतवीर सिंह धनोआ, प्रधान सिटीजन वेलफेयर फोरम

स्टेडियम में अगर स्वीमिंग पूल के लिए गमाडा को ज्यादा फीस लेनी है तो सुविधा भी पूरी देनी चाहिए। गमाडा को अपने स्टेडियमों की और पूरा ध्यान देना चाहिए और सही ढंग से खुद खेलों के लिए कोच की नियुक्ति करके इन्हें चलाना चाहिए।

-अशोक कुमार, बिजनेसमैन

गमाडा ने शहर में स्टेडियम तो बना दिए पर इसमें सुविधाएं नहीं दी। इसके लिए गमाडा को चाहिए की वह खुद स्टेडियमों में प्रबंध पूरा करे और खासकर स्वीमिंग पूल की और ज्यादा ध्यान दें। साथ ही पूल में पानी की स्वच्छता की ओर भी ध्यान दें और पानी को हर रोज बदला जाए।
-बलकरन सिंह, प्रधान फेज-7 आरडब्ल्यूए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed