{"_id":"7fa8a99c28361668a8dd705d1e5dab50","slug":"players-honored-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार पाने वाले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के चार खिलाड़ियों का बुधवार को खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सम्मान किया।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल व दोनों प्रशिक्षकों (कोच) को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खेल मंत्री के हरिद्वार मार्ग स्थित आवास में किया गया। खेल मंत्री ने कहा कि चारों खिलाड़ी देश, प्रदेश व स्पोर्ट्स कॉलेज का गौरव हैं। अब इनका ध्यान 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों पर होना चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि इन्हें अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा। इन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहायता व सहयोग दिया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज शर्मा, एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार और बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की थी।
विज्ञापन
नौवीं कक्षा के पवन गुरंग देहरादून, 12वीं कक्षा के छात्र पवन कुमार लक्सर, 9वीं कक्षा के अनु कुमार हरिद्वार व 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले हिमालय सिंह ऊधमसिंह नगर से ताल्लुक रखते हैं।
ये हुए सम्मानित
खिलाड़ी - उपलब्धि
पवन कुमार - चीन में अंडर 18 स्कूल हम्बर्ट वर्ल्ड कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आठवां स्थान
पवन गुरुंग - रूस के सेंट पीर्ट्सबर्ग में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अंडर 16 प्रतियोगिता में खेले
अनु कुमार - आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में (अंडर 16) 13वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
हिमालय सिंह - आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में (अंडर 16) 13वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता