फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   players food allowance increased.

अब भरपेट खाएंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी

Tue, 03 Feb 2015 01:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Feb 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
players food allowance increased.

खेल छात्रावासों में रह रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अब भरपेट भोजन मिलने की उम्मीद है। वित्त विभाग ने बदले नियमों के साथ खेल विभाग के भोजन भत्ते के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार खिलाड़ियों को अब 175 रुपए प्रतिदिन भोजन भत्ता मिलेगा। हालांकि, विभाग ने 225 रुपए का प्रस्ताव बनाया था। इसका सबसे अधिक फायदा प्रदेश के खेल छात्रावासों को होगा। 150 रुपये भत्ते का शासनादेश जारी होने के बावजूद छात्रावासों में खिलाड़ियों को 80 रुपए ही मिल रहे थे।
विज्ञापन


दरअसल टेंडर प्रक्रिया में एक भी निविदा न आने के कारण 150 रुपए का भत्ता यहां लागू नहीं हो पाया था। अमर उजाला लगातार इस मुद्दे को उठाता आ रहा था। जिसके बाद खेल छात्रावासों के लिए नियमों में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अब दो बार ही टेंडर प्रक्रिया होगी और दोनों बार किसी के नहीं आने पर सहकारी भोजन समिति को मैस चलाने का जिम्मा सौंप दिया जाएगा। जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज में पहले से ही 150 रुपया भोजन भत्ता दिया जा रहा है, जो अब बढ़कर 175 रुपए हो जाएगा।

वित्त विभाग ने भोजन भत्ता 175 रुपये प्रति खिलाड़ी करने की मंजूरी दे दी है। एक-दो दिन में खेल सचिव के हस्ताक्षर के बाद शासनादेश जारी हो जाएगा।
- अजय अग्रवाल, उप निदेशक खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed