फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   player prize money in bank account.

सीधे खाते में पहुंचेगा खिलाड़ियों का इनाम

Fri, 14 Nov 2014 02:01 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Nov 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
player prize money in bank account.

राष्ट्रीय, राज्य और जिले स्तर पर पदक जीतने पर केंद्र सरकार से मिलने वाली इनामी राशि अब सीधे खिलाड़ियों के खाते में पहुंचेगी। इससे अब खिलाड़ियों को चेक मिलने और उसे भुनाने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने स्वामी विवेकानंद ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का नाम बदलकर राजीव गांधी खेल अभियान कर दिया है। ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं, जबकि 28 नवंबर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। नई योजना में खेलों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अंडर-16 बालक वर्ग में 10 और ओपन महिला वर्ग में 5 खेल होंगे। हालांकि, इनामी राशि की वितरण की प्रक्रिया बदली गई है। अभी तक राज्य स्तर पर ही चेक बनाकर खिलाड़ियों को राशि भेजी जाती थी। इसके लिए खिलाड़ियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। कई बार तो खिलाड़ी को मिलने से पहले ही चेक ओवरडेट हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाउंट ट्रांसफर की सुविधा से यह परेशानी खत्म हो जाएगी। पायका के सहायक समादेष्टा अजय अग्रवाल ने बताया कि अब इनामी राशि खिलाड़ियों के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए राज्य स्तर पर सूची बनाकर केंद्र को भेजी जाएगी।

ब्लॉक स्तर पर मिलेगा यात्रा भत्ता
नई गाइड लाइन के अनुसार ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को भी अब यात्री भत्ता भी दिया जाएगा।

वहीं ब्लाक स्तर पर पांच प्रतियोगिताएं कराने के लिए अब एक लाख, जिला स्तर पर दो लाख और राज्य स्तर पर एक लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले यह धनराशि आधी थी। नई योजना में महिला ओपन वर्ग में हाकी को भी शामिल कर लिया गया है।

इनामी राशि बढ़ी
केंद्र ने नई योजना में इनामी राशि में भी बढ़ोत्तरी की है। अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर 10 हजार, रजत के लिए सात कांस्य के लिए तीन हजार रुपये मिल रहे थे। मगर अब प्रथम को 2500, द्वितीय को 1500 और तृतीय को 1000 रुपए के साथ ही किट भी दी जाएगी।


राज्य स्तर पर स्वर्ण के लिए 400, रजत के लिए 250 और कांस्य के लिए 125, को बढ़ाकर अब इसे 500, 300 और 200 कर दिया है।

जिला स्तर पर स्वर्ण पर 150, रजत पर 100 और कांस्य पर 80 को बढ़ाकर अब 350, 250, 150 कर दिया है। जबकि ब्लॉक स्तर पर पहले को 250, दूसरे को 150 और तीसरे को 100 रुपए पुरस्कार में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed