{"_id":"5a279b4b3dcb54faea3da29487d651dc","slug":"player-not-allowed-to-part-in-tournament-without-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये सर्टिफिकेट न हुआ तो खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे टूर्नामेंट","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
ये सर्टिफिकेट न हुआ तो खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 May 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन ने सभी जिलों के खिलाड़ियों के ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को डीएफए तदर्थ कमेटी की बैठक में एसोसिएशन के मीडिया प्रवक्ता मुईनुद्दीन खान ने बताया कि हर जिले में खिलाड़ियों और क्लबों का ऑनलाइन पंजीकरण होना है। इससे खिलाड़ियों और क्लबों की संख्या का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मान्यता प्राप्त खिलाड़ी ही खेल सकेंगे
उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में पंजीकृत खिलाड़ी को ही खेलने का मौका मिलेगा। गैर मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं और ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को स्टेट एसोसिएशन प्रतिबंधित करेगी।
विज्ञापन
जिला एसोसिएशन करेगा रजिस्ट्रेशन
इसकी जिम्मेदारी संबंधित खिलाड़ी और जिला एसोसिएशन की होगी। देहरादून जिले में डीएफए तदर्थ कमेटी नई कार्यकारिणी बनने तक यह काम देखेगी।
बैठक में डीएफए लीग के आयोजन सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट, डीएफए तदर्थ कमेटी के सदस्य गुरुचरण सिंह ,एलपी सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे।