{"_id":"2155569229659e9c332287d753f414b2","slug":"play-golf-in-golf-club-by-pay-400-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 रुपये चुकाइए और गोल्फ का शौक पूरा कीजिए","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
400 रुपये चुकाइए और गोल्फ का शौक पूरा कीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Sep 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप गोल्फ खेलने के शौकीन हैं और चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के सदस्य नहीं हैं, तब भी आप गोल्फ खेलने के अपने शौक को पूरा कर सकते हैं। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में अब गोल्फ खेलने के लिए क्लब की सदस्यता का होना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
मंगलवार से शुक्रवार तक 400 रुपये प्रतिदिन और शनिवार व रविवार को 800 रुपये प्रतिदिन देकर गोल्फ खेला जा सकता है। इसके अलावा गोल्फ खेलने की किट किराए पर लेने के लिए 50 से 100 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ते हैं। गोल्फ क्लब में सुबह से शाम तक कभी भी लोग अपनी सुविधा के अनुसार खेल सकते हैं।
विज्ञापन
गोल्फ क्लब में पहले सिर्फ क्लब के सदस्यों को ही खेलने का मौका मिलता था। शनिवार और रविवार को यहां गोल्फ खेलने की भीड़ लगी रहती है, जिससे चार्जेस ज्यादा रखे गए हैं।
विज्ञापन
क्लब के अध्यक्ष बीएस गिल ने कहा कि दिल्ली गोल्फ क्लब की तुलना में चंडीगढ़ गोल्फ क्लब नॉन मेंबर्स को बहुत ही कम चार्जेस पर गोल्फ खेलने की सुविधा देता है।
शहर के बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि जो क्लब का सदस्य नहीं है, वह भी गोल्फ खेल सकता है। उन्होंने कहा कि गोल्फ खेलने वाले शौकीनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्लब के सदस्यों की संख्या करीब 4 हजार है। इनमें 1800 क्लब के स्थाई मेंबर्स और 500 ग्रीन कार्ड मेंबर्स हैं। क्लब में एनआरआई, स्टूडेंट मेंबर्स और ऑनरेरी मेंबर्स भी हैं।
क्लब के कई ऐसे सदस्य हैं जो कि रोज गोल्फ खेलने के लिए आते हैं। कई महिलाएं भी नियमित तौर पर गोल्फ खेलने आती है। गोल्फ खेलने के लिए आने वालों को क्लब की ओर से हर तरह की सुविधाएं मुहैया की जाती हैं।