फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   payal and priya wins gold in boxing.

पायल और प्रिया ने बॉक्सिंग में झटके गोल्ड

Mon, 25 Jan 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Jan 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
payal and priya wins gold in boxing.

राजीव गांधी खेल अभियान के तहत 15 से 20 जनवरी तक हुए देशभर के बॉक्सिंग मुकाबलों में उत्तराखंड की पायल और प्रिया ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। राज्य के ही अनित और हरीश ने भी ब्रोंज मेडल जीते। पायल शर्मा को आज जिला खेल कार्यालय में अर्जुन अवार्डी कैप्टन पदम बहादुर मल्ल ने सम्मानित किया।

विज्ञापन


चेन्नई में 15 से 20 जनवरी तक हुए बॉक्सिंग के मुकाबलों में राज्य के चार मेधावियों ने अपना हुनर दिखाया। 54 किलोग्राम भारवर्ग में देहरादून निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी पायल शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। हरिद्वार की प्रिया जोशी ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


काशीपुर निवासी अनित सिंह ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रोंज व हरीश ने हैवीवेट में ब्रोंज मेडल जीता। रविवार को जिला खेल कार्यालय में गोल्ड जीतकर लाई खिलाड़ी पायल को सम्मानित किया गया। इस दौरान बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव एसके अग्निहोत्री, एमपी स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, कोच पूजा यादव, ललित कंवर, नरेश गुप्ता, पद्म गुरुंग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed