{"_id":"8671c5c01000e36b0eb15ea879219250","slug":"panjab-university-inter-college-sports-turnament-campus-team-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू कैंपस की टीम बनी क्रॉफ्बॉल चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पीयू कैंपस की टीम बनी क्रॉफ्बॉल चैंपियन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jan 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू कैंपस की टीम इंटर कॉलेज क्रॉफ्बॉल चैंपियनशिप जीत ली। पंजाब यूनिविर्सिटी में इन दिनों विभिन्न खेलों के लिए इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं खेली जा रही हैं।
विज्ञापन
शनिवार को इंटर कॉलेज क्रॉफ्बबॉल चैंपियनशिप के लिए फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए। इनमें पीयू कैंपस की टीम पहले स्थान पर रही।
एसजीजीएस कॉलेज 26 दूसरे स्थान, एसडी कॉलेज 32 तीसरे स्थान पर रहा। खिताबी मुकाबले में पीयू कैंपस की टीम ने एसजीजीएस कॉलेज 26 की टीम को 10-4 से हरा दिया।
विज्ञापन
तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में एसडी कॉलेज 32 ने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ को 11-06 से हरा दिया।
दिन में इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग (मेन) चैंपयिनशिप के मुकाबले पीयू के जिन्नेज्यिम हॉल में खेले गए। जीकेएसम गवर्नमेंट कॉलेज, टांडा उड़मुड़ 16 अंक लेकर चैंपियन बनी। केएलएसडी कॉलेज लुधियाना 13 अंक लेकर दूसरे स्थान, एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ 7 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन