गोल्ड कप: MCA को हरा ONGC बना चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य के करीब पहुंचकर ठिठकी मुंबई की अंतिम ओवरों में जीत हासिल करने की रणनीति पर ओएनजीसी के राहुल तेवतिया ने पानी फेर दिया।
राहुल और नीतेश ने लगातार 16 गेंद मेडल डालकर जीत के करीब पहुंची मुंबई को 4 रन से शिकस्त देकर 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई को उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।
विजेता टीम को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, आरपी ईश्वरन की मां अनंत लक्ष्मी रंगराजन ने विजेता ट्रॉफी दी।
ओएनजीसी ने की पहले बल्लेबाजी
रेंजर्स ग्राउंड में रविवार को एमसीए मुंबई ने उम्मीद के मुताबिक टॉस जीतकर ओएनजीसी को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। समर्थ सिंह और मयंक तेहलान ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े, लेकिन 53 रन पर टीम ने दो विकेट खो दिए।
समर्थ सिंह 63 रन बनाकर आउट हो गए। नितेश ने दूसरे छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा और राहुल तेवतिया के साथ पांचवे विकेट के लिए 12 ओवर में 95 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 251 तक पहुंचाया।
राहुल 40 रन बनाकर आउट हुए। टीम को 303 तक पहुंचाने के बाद नितेश भी 106 गेंद में 137 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए और अंत में टीम ने नौ विकेट खोकर 322 रन बनाए।
23 रन के भीतर मुंबई ने खोए तीन विकेट
निचले क्रम में सरफराज ने 61 और अब्दुल्ला ने 50 रन की तेज पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के नजदीक पहुंचाया। मगर सरफराज के आउट होने के बाद ओएनजीसी के गेंदबाजों ने लगातार 16 गेंद मेडन फेंककर मुंबई को दबाव में ला दिया और इस दबाव में अब्दुल्ला भी बड़ा शॉटलगाने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। आखिरी ओवर में टीम सिर्फ 3 रन ही बना सकी।
दोनों टीमों के स्कोर बोर्ड पर एक नजर
ओएनजीसी दिल्ली- 45 ओवर में 9 विकेट पर 322 रन
खिलाड़ी-रन-गेंद-चौका/छक्का
समर्थ सिंह रन आउट(जय)- 63-57-6/3
मयंक तेहलान बो मनीष- 19-18-4/0
तरुवर का इकबाल बो मनीष- 04-05-1/0
नितेश एलबीडब्ल्यू बो इकबाल- 137-106-13/6
राधे का सरफराज बो रौनक- 11-18-0/0
राहुल का अंकुश बो इकबाल- 40-38-6/0
सुमित नरवाल बो आलम- 11-08-0/1
सुहेल शर्मा बो आलम- 04-09-0/0
प्रवीन रन आउट(सचिन)- 01-01-0/0
अजय रात्रा नॉट आउट- 04-07-0/0
सारंग रावत नॉट आउट- 10-04-0/1
अतिरिक्त-8।
विकेट पतन: 1-43, 2-53, 3-112, 4-156, 5-251, 6-288, 7-303, 8-303, 9-306।
गेंदबाजी-
मनीष राव- 7-0-29-2, बद्रे आलम- 9-0-74-2, अब्दुल्ला इकबाल - 9-0-59-2, अंकुश जायसवाल- 8-0-75-0, सरफराज खान- 5-0-36-0, रौनक शर्मा- 3-0-17-1, अखिल- 3-0-17-0,जय बिस्टा- 1-0-08-0
एमसीए मुंबई- 45 ओवर में 9 विकेट पर 318 रन
खिलाड़ी-रन-गेंद-चौका/छक्का
केविन का राधे बो सुहैल- 25-19-5/0
अखिल का सुहैल बो प्रवीन- 78-61-6/3
जय बिस्टा बो राहुल तेवतिया- 27-29-3/0
निखिल का सुहैल बो राहुल- 45-50-3/2
सचिन एलबीडब्ल्यू बो प्रवीन- 06-15-0/0
सरफराज का मयंक बो राहुल- 61-27-7/4
इकबाल स्टंप रात्रा बो राहुल- 50-42-4/3
मनीष राव बो राहुल तेवतिया- 05-06-1/0
रौनक का नितेश बो राहुल- 04-05-1/0
अंकुश जायसवाल नॉट आउट- 02-13-0/0
बद्रे आलम नॉट आउट- 01-03-0/0
अतिरिक्त- 14।
विकेट पतन: 1-39, 2-107, 3- 169, 4-188, 5-192, 6- 288, 7-297, 8-301, 9-316।
गेंदबाजी-
सुमित नरवाल- 8-0-71-0, सुहैल शर्मा-9-0-66-1, नितेश राणा- 7-1-54-0, सारंग रावत- 5-0-36-0, राहुल तेवतिया-11-1-57-6, प्रवीन गुप्ता-5-0-27-2
विजेता को दिए गए डेढ़ लाख रूपए
विजेता--ओएनजीसी- 1.51 लाख रुपये का चैक व गोल्ड कप
उपविजेता--एमसीए मुंबई- 1 लाख रुपये व ट्रॉफी
मैन ऑफ द सीरीज- अखिल हरवडकर, एमसीए मुंबई- 50 हजार रुपये(6 मैच-445 रन, 89 की औसत)
मैन ऑफ द मैच- राहुल तेवतिया, ओएनजीसी दिल्ली- 10 हजार रुपये(6 विकेट और 40 रन)
ये रहे मौजूद
ओएनजीसी के जीजीएम आरएमडी सुरेश जिल्डियाल, यूपीसीएल के चेयरमैन सैयद सोहेल अहमद, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, सचिव पीसी वर्मा, एसीए के चेयरमैन आरपी ईश्वरन, जोत सिंह गुनसोला, एसपी सिंह, एपी सिंह, विजय शर्मा, मनोज पुंडीर, एके मिंग्वाल, सीबी थापा, दिनेश शर्मा, विजय धस्माना, मनोज रावत, रवींद्र नेगी, रवींद्र रावत, रवि बिष्ट, आशीष जोशी, पवन पाल, नरेंद्र शाह, नवनीत सेठी, सुनील, आदि।