फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   olympic game in uttarakhand.

उत्तराखंड में शुरू होंगे ओलंपिक के 32 खेल

Sun, 28 Dec 2014 01:23 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Dec 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
olympic game in uttarakhand.

खेल नीति लागू होने के बाद उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले 41 खेलों के आयोजन भी शुरू हो जाएंगे। 32 ओलंपिक और नौ गैर ओलंपिक खेल प्रारंभ करने का प्रस्ताव नीति में रखा गया है। खेलों के विकास के लिए पांच से दस साल का वक्त तय किया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में अभी यूं तो फुटबॉल, बॉक्सिंग, वालीबॉल, शूटिंग और बैडमिंटन में कई खिलाड़ी हुनर दिखा रहे हैं। लेकिन खेल नीति में सेलिंग, याचिंग, पेंथालन, ट्रांपोलिन, ट्राईथलॉन, वुशू आदि खेलों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन


अगले पांच साल में राज्य के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय खेलों, ओलंपिक, एफ्रो एशियन, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, विशिष्ट खेलों पर आधारित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी बढ़ाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन, निशानेबाजी, वालीबॉल, कुश्ती, जूडो और हॉकी में अगले पांच साल में उच्चतम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाया गया है।


जबकि कबड्डी, तैराकी, ताइक्वांडो, कराटे, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, हैंडबाल, बास्केटबाल, भारोत्तोलन में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष में आने के लिए 10 साल का समय नीति में रखा गया है। खेल नीति में क्षेत्र विशेष के अनुसार लोकप्रिय खेलों का खेल पॉकेट बनाने की योजना है।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, कुश्ती आदि कम खर्चीले खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्राम सरपंच आदि की देखरेख में आयोजित कराने का प्रस्ताव है।

ये हैं ओलंपिक खेल

olympic game in uttarakhand.

एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, केनोइंग एवं क्याकिंग, साईकलिंग, डाईविंग, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, लॉन टेनिस, माडर्न पेंथालन, शूटिंग, रोइंग, रग्बी, सेलिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, ट्रॉम्पोलिन, ट्राईथलॉन, वॉलीबॉल, वाटरपोलो, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, याचिंग

गैर ओलंपिक खेल

बेसबॉल, बिलियर्ड, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबॉल, वुशू

खिलाड़ियों को मिलेगा आर्थिक प्रोत्साहन

खेल विभाग की राज्य और जिला स्तर प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता सावधि जमा के रूप में देने का प्रस्ताव है। हालांकि, इसके लिए उन खेलों में प्रतिभाग करना अनिवार्य है, जो ओलंपिक में खेले जाते हैं।

ये होंगे पुरस्कार
व्यक्तिगत
राज्य स्तरीय: प्रथम- 30 हजार, द्वितीय- 25 हजार, तृतीय- 20 हजार
जिला स्तरीय: प्रथम- 10 हजार, द्वितीय- 7500, तृतीय- 5 हजार

टीम स्पर्धा (प्रति खिलाड़ी)
राज्य स्तरीय: प्रथम- 10 हजार, द्वितीय- 8 हजार, तृतीय- 6 हजार
जिला स्तरीय: 5 हजार, द्वितीय 4 हजार, तृतीय- 3 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed