फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Olympian mangal Singh give players to Archery Tips

ओलंपियन ने खिलाड़ियों को बताया, ऐसे साधें सटीक निशाना

Sun, 19 Jan 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jan 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
Olympian mangal Singh give players to Archery Tips

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी (मेन/वुमन) चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


चैंपियनशिप 18 जनवरी से पीयू ग्राउंड में शुरू होनी थी। पहले दिन बारिश के कारण मुकाबले खेले नही गए लेकिन पीयू के ओडिटोरियम में चैंपियनशिप की ओपनिंग सेरामनी हुई।

चैंपियनशिप में देश भर से 75 यूनिवर्सिटी से 800 आर्चर हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर ओलंपियन और अर्जन अवार्डी मंगल सिंह ने वहां उपस्थित आर्चरी के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन


उनके साथ तफीसा वर्ल्ड गेम्स में देश केलिए मेडल जुटा चुके कपिल भी मौजूद रहे। मंगल सिंह ओर कपिल को उनकी उपलब्धियों के लिए पीयू स्पोटर्स विभाग ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिप्स देकर खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया

इस दौरान मंगल सिंह ने वहां मौजूद खिलाड़ियों को इस खेल में अधिक से अधिक ध्यान देने को कहा। मंगल सिंह ने वहां उपस्थित आर्चरी खिलाड़ियों को सटीक निशाना साधने के टिप्स भी दिए।

मंगल सिंह एक परिचय
2006,2010 एशियन गेम्स में दो बार ब्रांज मेडल जीता।
2008 में बिजिंग ओलंपिक में भारत की ओर से खेले और बेहतर स्कोर करने में कामयाब भी रहे।
इसके लिए वर्ल्ड आर्चरी फेडरेशन की ओर से मंगल सिंह को वर्ल्ड बेस्ट स्कोरर का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
2009 में मंगल सिंह को अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed