{"_id":"fca8c8c83d7e2fcf2e97c79948437927","slug":"northern-regional-inter-university-basketball-tournament-pu-patiyala-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल में पीयू चंडीगढ़ ने मारी बाजी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बास्केटबॉल में पीयू चंडीगढ़ ने मारी बाजी
अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 12 Jan 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विजेताओं को सोनीपत के जिला पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर अरुण सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ परिश्रम करने वाला व्यक्ति हमेशा सफल होता है। खेलों में भाग लेने से खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहता है।
खेल निदेशक डा. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा व पुलिस उपाधीक्षक अजित सिंह थे।
विज्ञापन
लीग मैचों के आधार पर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने प्रथम और पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली और गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की टीम ने तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
चारों टीमों ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, बनारस में 6 से 11 फरवरी तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
डा. बिरेंद्र हुड्डा ने बताया कि शनिवार को हुए पहले लीग मैच में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला की टीम ने एकतरफा मुकाबले में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली की टीम को 76-62 से पराजित किया।
पंजाबी विश्वविद्यालय की तरफ से सर्वश्रेष्ठ स्कोरर सौरभ ने 26 व सुखदीप ने 22 अंक बनाए। जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से गौरव ने 16 व निखिल ने 12 अंक बनाए।
दूसरे लीग मैच में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की टीम ने कड़े मुकाबले में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की टीम को 76-73 से पराजित किया। पंजाब विश्वविद्यालय की तरफ से सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रमनदीप ने 18 व दीपक ने 16 अंक बनाए। जबकि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की तरफ से गुरु इकबाल ने 22 व हरमनदीप ने 16 अंक बनाए।
तीसरे लीग मैच में पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की टीम ने एकतरफा मुकाबले में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की टीम को 81-66 से पराजित किया।
पंजाबी विश्वविद्यालय की तरफ से सर्वश्रेष्ठ स्कोरर सुखदीप ने 21 व सौरव ने 14 अंक बनाए। जबकि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की तरफ से नावेल ने 25 व गुरु इकबाल ने 18 अंक बनाए।
चौथा लीग मैच पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। इस एकतरफा मैच को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम को 74-64 से पराजित किया।
पंजाब विश्वविद्यालय की तरफ से सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हरमनदीप ने 23 और दीपक ने 20 अंक बनाए, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से भूपेंद्र ने 19 व आदर्श ने 8 अंक बनाए।
मौके पर प्रो. जेएस राणा, प्रो. बीपी मलिक, प्रो. एसके गर्ग, प्रो. डी सिंघल, प्रो. मनोज दूहन डा. सुरेद्र सिंह दहिया, डा. पवन दहिया मौजूद रहे ।