{"_id":"5f913a7830eebf5a637cb5d36de8cbc1","slug":"north-zone-iad-north-zone-hocky-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी टूर्नामेंट: विनोद के तीन गोलों से जीती दिल्ली ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
हॉकी टूर्नामेंट: विनोद के तीन गोलों से जीती दिल्ली
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ जोन (आईएएडी) हॉकी टूर्नामेंट सोमवार से हॉकी स्टेडियम-42 में शुरू हुआ। एजी हरियाणा की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व डिप्टी कंपट्रोलर और ऑडिट जनरल रघुबीर सिंह ने किया। इस मौके पर प्रिसिंपल आकाउंटेंट जनरल हरियाणा मोहिंदर सिंह मौजूद रहे।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एजी ऑडिट दिल्ली और एजी (एचपी) शिमला की टीमों के बीच खेला गया। इसमें ऑडिट दिल्ली की टीम ने एजी शिमला की टीम को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
मैच के दोनों हॉफ में ऑडिट दिल्ली की टीम के खिलाडियों का दबदबा रहा। मैच के 7वें मिनट में ऑडिट दिल्ली के विनोद यादव ने गोल कर स्कोर 1-0 किया।
इसके बाद 19वें मिनट में विनोद यादव ने फिर से गोल दाग स्कोर 2-0 किया। संजीव ने 20वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई। विनोद यादव ने 21वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 4-0 किया।
विज्ञापन
इसके बाद 24 वें मिनट में प्रवीन और 26वें मिनट में नवनीश ने गोल दाग स्कोर 6-0 किया। हॉफ समय तक विजेता टीम 6-0 से आगे रही। दूसरे हॉफ में 45 वें मिनट में एजी शिमला से चमन लाल ने गोल दाग स्कोर 6-1 किया। इसके बाद 51वें मिनट में दिल्ली के जगमिंदर सिंह ने गोल दागकर अपनी टीम को 7-1 से विजेता बना दिया।