फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nock Out competitions in Sports meet of KVS

केवीएस की स्पोर्ट्स मीट में नॉक आउट मुकाबले

Sat, 26 Oct 2013 03:21 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Oct 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
Nock Out competitions in Sports meet of KVS
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2013 में वीरवार को बास्केटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन के नॉक आउट मुकाबले खेले गए। बास्केटबॉल में मुंबई की टीम ने मेजबान चंडीगढ़ की टीम को 65-47 से हरा दिया।
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में जयपुर ने चेन्नई को 62-39 से, सिरसा ने लखनऊ को 36-16 से, आगरा ने जम्मू को 45-43 से हरा दिया। क्रिकेट के अंडर 19 मुकाबले में लखनऊ, देहरादून, गुवाहाटी, जयपुर  की टीमें दूसरे दौर करने में पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन


दिन में खेले गए एक मुकाबले में दिल्ली की टीम ने चंडीगढ़ को 5 विकेट से हरा दिया। अन्य मुकाबले में रांची ने अहमदाबाद को 7 विकेट से मात दी। वहीं अंडर 16 वर्ग में वाराणसी, जयपुर, देहरादून, दिल्ली, लखनऊ ने दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी के अंडर 19 मुकाबलों में ए पूल में सिरसा की टीम ने वाराणसी को 3-1 से, अहमदाबाद ने रांची को 5-1 से हराया। वहीं पूल बी में पटना ने जयपुर को 2-1 से, बंगलूरू ने चंडीगढ़ को 5-1 से, लखनऊ ने चेन्न्ई को 11-0 से हरा दिया।


बैडमिंटन में पटना ने चंडीगढ़ को 2-0 से, दिल्ली ने अहमदाबाद को 2-1 से, वाराणसी ने रायपुर को 2-0 से हरा दिया। फुटबॉल में बंगलूरू और लखनऊ के बीच मुकाबला ड्रा रहा। गुवाहाटी ने कोलकाता को 1-0 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed