फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New year gift for City Beautiful players

नए साल में शहरी खिलाड़ियों को मिलेगा ये तोहफा

Fri, 27 Dec 2013 09:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Dec 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
New year gift for City Beautiful players

स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट यूटी और पीयू स्पोर्ट्स विभाग खिलाड़ियों को वर्ष 2014 में बेहतर सुविधाएं देने जा रहा है। वर्ष 2013 में खेलों से संबंधित जो काम रुके हुए थे, वे नए साल में पूरे होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट यूटी इन खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को 2014 में करेगा मजूबत

टेनिस सिंथेटिक कोर्ट

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 में टेनिस खिलाड़ियों के लिए दो नए सिंथेटिक कोर्ट बनाया जा रहा है। इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। दो सिंथेटिक कोर्ट की अनुमानित लागत 45 लाख हैं।
विज्ञापन


हॉकी टर्फ
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 में हॉकी स्टेडियम में ग्रीन टर्फ तय समय से अधिक देर तक इस्तेमाल हो चुका है। अब हॉकी खिलाड़ियों के लिए यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की ब्लू टर्फ लगाई जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 3 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बास्केटबॉल स्टेडियम
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 में एनबीए स्टाइल का आधुनिक इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका हैं। किसी भी मौसम में यहां मुकाबले कराए जाएंगे। नए साल से खिलाड़ियों को यहां खेलने का मौका मिलेगा। इसकी अनुमानित लागत 6 करोड़ है।

अधूरे काम शुरू
स्पोटर्स कांप्लेक्स-7 में पिछले एक साल से सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का निमार्ण कार्य अधर में लटका हुआ था। वह अब शुरू हो गया है। यह नए साल में खिलाड़ियों को समर्पित होगा। इसकी अनुमानित लागत 5 करोड़ है।

पीयू स्पोर्ट्स विभाग वर्ष 2014 में खिलाड़ियों नया इंफ्रास्ट्रक्चर देगा

शूटिंग रेंज
पीयू में 10 मीटर की शूटिंग रेंज लगभग बनकर तैयार है। इससे पीयू को भविष्य में शूटिंग की इंटर यूनिवर्सिटी की मेजबानी मिल सकती है। इसकी अनुमानित राशि 2.5 करोड़ है।

ऑल वेदर स्वीमिंग पूल
इलेक्ट्रॉनिक और सोलर सिस्टम से लैस इस स्वीमिंग पूल में पानी को मौसम के अनुकूल रखा जाएगा। हर मौसम में यहां प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। इसकी अनुमानित राशि 2 करोड़ हैं।


हॉकी टर्फ
पीयू में नर्ह हॉकी टर्फ लगाई जा रही है। खिलाड़ी यहां पहले घास के मैदान पर खेलते थे। अनुमानित राशि 3.5 करोड़ है।

पीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर दलविदंर सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए इन स्थलों का निर्माण किया गया है। इससे पीयू को इन खेलों की मेजबानी मिलेगी।

स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर जेपीएस सिद्धू नए साल में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। इससे इनके खेल में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed