{"_id":"dc451243ac27c4dce1f98a500a3c78dd","slug":"new-hostels-for-player-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए खुलेंगे नए छात्रावास","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए खुलेंगे नए छात्रावास
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट ने उत्तराखंड में आठ नए खेल छात्रावासों को
विज्ञापन
मंजूरी दे दी है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक इसका शासनादेश जारी होने की
उम्मीद है।
खेल विभाग भी प्रयास राज्य की भौगोलिक परिस्थिति और क्षेत्रीय खेल के अनुसार खिलाड़ियों को तैयार करने की है। पिथौरागढ़ से बालक एथलेटिक्स छात्रावास को रुद्रपुर शिफ्ट कर वहां बालिका बॉक्सिंग छात्रावास खोला जाएगा। दरअसल पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग के खिलाड़ियों का हमेशा रुतबा रहा है।
बॉक्सिंग के पितामह कहे जाने वाले हरी सिंह थापा भी पिथौरागढ़ के ही हैं। विभाग का कहना है कि पिथौरागढ़ में वर्तमान समय में एथलेटिक्स के लिए पूरा मैदान नहीं है, जबकि रुद्रपुर में विभाग के पास काफी जगह है। सूत्रों की मानें तो बागेश्वर में ताइक्वांडो, हरिद्वार में हॉकी, अल्मोड़ा में बैडमिंटन(बालिका),उत्तरकाशी में वालीबाल के खेल छात्रावास खोले जा सकते हैं।
अभी यहां हॉस्टल
पिथौरागढ़-एथलेटिक्स, देहरादून और हल्द्वानी(नैनीताल)- फुटबाल, कोटद्वार(पौड़ी)- बॉक्सिंग, पौड़ी- बैडमिंटन(सभी बालक)
अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग)- एथलेटिक्स- बालिका
इन जिलों में खुलेंगे
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, टिहरी, हरिद्वार
खेल छात्रावासों को खोलने के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है, अब सिर्फ शासनादेश ही जारी होना है। अप्रैल महीने में शासनादेश जारी होने की उम्मीद है।
- अजय अग्रवाल, उप निदेशक खेल
संविदा कोचों के मानदेय का जीओ भी अप्रैल में
उप निदेशक अजय अग्रवाल ने बताया कि खेल विभाग के प्रशिक्षण शिविरों में रखे जाने वाले संविदा एनआईएस कोचों का मानदेय बढ़ाने का भी विभाग ने फैसला किया है। इसका शासनादेश भी प्रशिक्षण शुरू होने से पहले जारी हो जाएगा।