फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nd tiwari inaugurate international stadium.

'नो डिले तिवारी... आई एम एनडी तिवारी'

Wed, 21 Oct 2015 03:58 PM IST
हिमांशु जोशी/ अमर उजाला हल्द्वानी
हिमांशु जोशी/ अमर उजाला हल्द्वानी Updated Wed, 21 Oct 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari inaugurate international stadium.

नो डिले तिवारी...आई एम एनडी तिवारी, आई इनोग्रेट दिस स्टेडियम। यह शब्द कहते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अच्छे काम में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि  जल्द ही मेरे सपने को पूरा करो। इस पूरे मामले में वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने किसी भी टिप्पणी से इनकार किया। मंगलवार देर शाम अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी भावुक हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2006 में मैंने ही स्टेडियम के लिए अप्रूवल दी थी। आज मेरा सपना सच हो रहा है। मंडी में मैंने ही इसका शिलान्यास किया था। जब नागार्जुन कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि ‘सर आप इस स्टेडियम के उद्घाटन मौके पर जरूर मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एनडी तिवारी बोले, पता नहीं टाइम मुझे सूट करेगा या नहीं। अच्छे काम में देरी नहीं होनी चाहिए। कब तक नेताओं का इंतजार करेंगे। नो डिले तिवारी...आई एम एनडी तिवारी, आई इनोग्रेट दिस स्टेडियम’ कहकर उन्होंने कहा कि मैं यही बैठे स्टेडियम का उद्घाटन करता हूं।

इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि स्टेडियम का काम पूरा करने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं आ रही है। पैसे बराबर मिल रहे हैं या नहीं। इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत होती है। उन्होंने प्रोजेक्टर के जरिये स्टेडियम के सभी ग्राउंड का निरीक्षण किया।


सुरक्षा को लेकर भी चिंतित दिखे तिवारी
हल्द्वानी। एनडी तिवारी स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित दिखाई दिए। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से पूछा कि गौला नदी से सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए अलग से प्लान तैयार किया गया है। स्टेडियम निर्माण होते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed