फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   national school volleyball competition in dehradun.

प्रतियोगिता एक, लेकिन उद्घाटन दो बार

Wed, 19 Nov 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Nov 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
national school volleyball competition in dehradun.

प्रतियोगिता एक लेकिन उद्घाटन दो बार। यह अजूबा राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देखने को मिला। सुबह खेल मंत्री ने तो शाम को मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया।

विज्ञापन


पहले खेल मंत्री ने फिर मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
शाम को उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक दलों ने पहाड़ की संस्कृति को खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया। पवेलियन मैदान पर मंगलवार सुबह खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता शुरू कराई।
विज्ञापन


 वहीं, शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। गुरु नानक इंटर कॉलेज रुद्रपुर की छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की तो माजरा की छात्राओं ने पहाड़ की संस्कृति की झलक पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदादेवी राजजात की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद सभी टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्यमंत्री को सलामी दी। नवोदय विद्यालय, रायपुर सहित अलग-अलग स्कूलों की 450 छात्राओं ने एकसाथ ‘सपना है अपना, उम्मीदें हैं अपनी’ थीम सांग गाकर उद्घाटन समारोह का समापन किया।

नेशनल गेम्स के लिए तैयार उत्तराखंड : सीएम
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में दो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन रहे हैं। कहा कि सरकार का प्रयास है कि वर्ष 2018 के नेशनल गेम्स की मेजबानी उत्तराखंड को मिले।

कैबिनेट में रखी जाएंगी नीतियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को विशेष कैबिनेट की बैठक बुलायी गई है। इसमें अनुपूरक बजट को रखा जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों की नीतियां भी मंत्रीमंडल के समक्ष रखी जानी हैं।


काम हो तो बढ़ेगा प्रदेश आगे
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट के रुख के बारे में कहा कि एक ही मांगों को लेकर कई विभाग के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। सरकार ने मांगों को पूरा करने के लिए समय भी मांगा था।

हाईकोर्ट को सरकार का पक्ष उचित लगा है और हड़ताल पर सख्त रुख अपनाया। कहा कि राज्य के विकास में कर्मचारियों की अहम भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed