{"_id":"aec1bddd68f88960eec7bc626fef74e0","slug":"national-olympic-child-of-city-beautiful-won-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेश्ाल ओलंपिक में चंडीगढ़ के बच्चों का जलवा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
स्पेश्ाल ओलंपिक में चंडीगढ़ के बच्चों का जलवा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय चैंपियनशिप रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शहर के स्पेशल मंदबुद्धि बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक (3 स्वर्ण, 1 रजत व 4 कांस्य पदक) जीते हैं।
विज्ञापन
इन बच्चों में मनप्रीत सिंह, आकाशदीप, गौरव और आर्यन राज शामिल हैं। इन्हें मंगलवार को सम्मानित किया गया।
रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले आकाशदीप ने वर्ष 2007 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। आकाशदीप ने हैदराबाद में आयोजित नैशनल रोलर स्केटिंग में 2 स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
उनके कोच राकेश ने कहा कि इन खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए पहले पैर में स्केटिंग बांध कर चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आकाशदीप रोजाना दो घंटे स्केटिंग का अभ्यास करता है। पहले वह भवन विद्यालय में स्केटिंग करते थे और अब सोरेम में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरव ने 100 व 300 मीटर रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक जीते। गौरव के कोच जसविंद्र सिंह ने कहा कि यह बच्चे सिर्फ मंदबुद्धि होने के कारण सभी से सामान्य नहीं हैं नहीं तो इन बच्चों में सीखने की क्षमता अधिक है।
उन्होंने कहा कि गौरव ने स्टेट चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। चीन में आयोजित प्रतियोगिता की तैयारी में यह सभी खिलाड़ी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गौरव को रोजाना 3 घंटे भवन विद्यालय में ट्रेनिंग दी जा रही है।