{"_id":"36bf0b7e6722393d53fe6a3afcf2ca57","slug":"national-games-and-uttarakhand-boxing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल गेम्स से पहले उत्तराखंड को दूसरा झटका","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
नेशनल गेम्स से पहले उत्तराखंड को दूसरा झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Feb 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
नेशनल गेम्स में पदक की उम्मीद कर रही उत्तराखंड की बाक्सिंग टीम को झटका लगा है। इसमें शामिल मोनिका सोन ने भी खेलने से किया इंकार कर दिया है। यह बाक्सिंग इंडिया की चेतावनी का असर है, जिसके बाद मोनिका ने यह फैसला किया। इससे पहले प्रियंका भी खेलने से मना कर चुकी हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से पिथौरागढ़ की मोनिका 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर रही थीं। अपने वर्ग में वह नेशनल चैंपियन है। केरल पहुंचकर उसने इस फैसले की जानकारी दी। दरअसल, यह खिलाड़ी खेल संस्थाओं की आपसी लड़ाई के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
बाक्सिंग इंडिया और इंडियन एमेच्योर बाक्सिंग फेडरेशन के आपसी विवाद का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बाक्सिंग इंडिया को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के साथ ही खेल मंत्रालय ने मान्यता दी है, जबकि भारतीय ओलंपिक संघ ने नहीं।
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ इंडियन एमेच्योर बाक्सिंग फेडरेशन के संग है। ऐसे में खिलाड़ियों के गेम्स में हिस्सा लेने पर आने वाले समय में होने वाले नेशनल कैंप में हिस्सेदारी न करने देने की चेतावनी बाक्सिंग इंडिया ने दी है।