{"_id":"541751035855bfde69e438ddd79d8f38","slug":"national-champion-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरीश, सोनाक्षी ने रोशन किया दून का नाम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
गिरीश, सोनाक्षी ने रोशन किया दून का नाम
अमर उजाला, विकासनगर
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
विकासनगर के सैपियंस स्कूल में आठवीं की सोनाक्षी पंवार और 11वीं के गिरीश रावत ने दून का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
पूरे देश से 18 टीमों ने हिस्सा लिया
इन्होंने पंचायत युवा एवं खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित नेशनल जूडो प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीते हैं। 11 से 13 मार्च के बीच रांची (झारखंड) में हुई प्रतियोगिता में पूरे देश से 18 टीमों ने हिस्सा लिया था।
मगर सभी पछाड़ते हुए रसूलपुर निवासी गिरीश रावत रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। वहीं लाइन जीवनगढ़ की सोनाक्षी पंवार पुत्री नैपाल सिंह पंवार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
दोनों ही प्रतिभागी पहले भी नेशनल प्रतियोगिता में जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दोनों ने जीत का श्रेय कोच भगत सिंह राय को दिया है।