{"_id":"a5bbb11b3faa24309a4aef3fb959a52b","slug":"national-blind-cricket-tournament-in-dehradun-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिहीन क्रिकेटः इंडिया ब्लू की धमाकेदार जीत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
दृष्टिहीन क्रिकेटः इंडिया ब्लू की धमाकेदार जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Jun 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दूसरे अंतरराज्यीय दृष्टिहीन क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार से दून स्कूल में शुरू हो गया।
विज्ञापन
22 जून तक चलेगा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट के पहले मैच में इंडिया ब्लू ने इंडिया ग्रीन शिकस्त दी, जबकि इंडिया रेड और इंडिया यलो के बीच मैच टाई हो गया। टूर्नामेंट 22 जून तक चलेगा।
मैच का शुभारंभ दून स्कूल के पीके नायर ने किया। पहला मुकाबला इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू के बीच हुआ। इंडिया ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 147 रन बनाए।
इसके जवाब में इंडिया ब्लू ने 19.3 ओवर में 148 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच इंडिया रेड और इंडिया यलो के बीच खेला गया। बारिश की वजह से मैच 20 के बजाय 10 ओवर का कर दिया गया।
विज्ञापन
इंडिया रेड ने 6 विकेट खोकर 114 रन बनाए, वहीं इंडिया यलो भी 3 विकेट पर 114 रन बना सकी। इस तरह मैच टाई हो गया। एससी ब्याला ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन