फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nainital and dehradun kho kho champion

नैनीताल और देहरादून बने खो-खो चैंपियन

Thu, 11 Dec 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Dec 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
nainital and dehradun kho kho champion

राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत अंडर-16 बालक-बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में नैनीताल ने बालक और देहरादून ने बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया। बालक वर्ग में हरिद्वार और बालिका वर्ग के पौड़ी को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

विज्ञापन


युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में पवेलियन ग्राउंड में खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने मेजबान देहरादून को रोमांचक मुकाबले में 7-6 के अंतर से हराकर खिताब जीता। हरिद्वार ने टिहरी को 10-1 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग के फाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 6-2 से शिकस्त दी। जबकि पौड़ी ने 1 पारी और 2 अंक के अंतर से हरिद्वार को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी और उप निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed