{"_id":"2d208c4cdf40a40931cef5ec94843093","slug":"mumbai-zone-inter-zone-cricket-tournament-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर जोन क्रिकेटः नागपुर को हराकर मुम्बई बना चैम्पियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
इंटर जोन क्रिकेटः नागपुर को हराकर मुम्बई बना चैम्पियन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Apr 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
मुंबई जोन नागपुर जोन को 8 विकेट से हराकर बैंक ऑफ इंडिया इंटर जोन क्रिकेट ट्राफी को जीतने में सफल रहा। क्रिकेट स्टेडियम 16 में दोनों टीमों के बीच डे-नाइट मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन
पहले खेलते हुए नागपुर जोन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन बनाए। परेश ने शानदार 97 रनों की नाबाद पारी खेली। समीर गुज्जर ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में विनीत ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में मुंबई जोन की टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को जीत लिया। विनीत ने 55 रन बनाए। समीर ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में नागपुर जोन से उमेश और परेश ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन