{"_id":"f38a15c9b52cd3924975622d5c35a8af","slug":"mumbai-marathon-winner-nitendra-father-dream-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई मैराथन विजेता के पिता का बस इतना सा ख्वाब है...","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मुंबई मैराथन विजेता के पिता का बस इतना सा ख्वाब है...
आनंद बिष्ट / अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
Updated Tue, 19 Jan 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई मैराथन विजेता उत्तराखंड के नितेंद्र रावत के पिता हरीश रावत बेटे की उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका लाल देश का नंबर वन एथलीट बनेगा, लेकिन अब पूरा भरोसा है कि वह रियो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
नितेंद्र रावत गरुड़ ब्लॉक के अणां गांव निवासी हैं। वह अपने मां-बाप के इकलौते पुत्र हैं। एथलीट नितेंद्र ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़, इंटर तक की शिक्षा आर्मी स्कूल रानीखेत से ली। उच्च शिक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से ली। उनके पिता पेशे से ठेकेदार और मां रमा रावत गृहणी हैं।
विज्ञापन
एथलीट नितेंद्र के पिता ने बताया कि 2006 में आर्मी ज्वाइन करने के बाद नितेंद्र की रुचि दौड़ के तरफ बढ़ी। अणां गांव के पूर्व क्षेपं सदस्य आनंद बिष्ट ने बताया कि नितेंद्र छुट्टी में जब भी गांव आता है वह गांव के अधिकांश लोगों से मुलाकात करता है। गांव में दौड़ने के लिए मैदान नहीं होने के चलते वह सड़क पर दौड़ता है। उसके साथ गांव के बच्चे भी दौड़ते हैं।
विज्ञापन
मुंबई मैराथन जीतने के बाद नितेंद्र ने फोन पर बताया कि मुंबई मैराथन जीतने से उन्हें रियो ओलंपिक में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, मंच न मिलने से राज्य की अधिकांश खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते हैं।