फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mukesh rawat won third gold in world championship.

विश्व चैंपियनशिप में उत्तराखंड के मुकेश ने लगाई गोल्ड हैट्रिक

Sat, 04 Jul 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Jul 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
mukesh rawat won third gold in world championship.

उत्तराखंड पुलिस के जवानों का वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में जलवा जारी है। उत्तराखंड पुलिस के जवान मुकेश रावत ने अमेरिका में चल रही विश्व चैंपियनशिप में एथलेटिक्स के मैदान में जलवा बिखेरते हुए स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई है।

विज्ञापन


जीता तीसरा स्वर्ण
एथलेटिक्स में 5000 मीटर दौड़ को 14 मिनट 42 सेकेंड में पूरा करके मुकेश रावत ने तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस तरह देश की झोली में मुकेश अब तक तीन स्वर्ण पदक डाल चुके हैं। इससे पहले वह 3000 और 1500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


5000 मीटर में जीता सोना
अमेरिका के वर्जीनिया में 25 जून से शुरू हुई फेयर फैक्स वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धा में शुक्रवार तड़के (भारतीय समयानुसार) 5000 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में मसूरी निवासी मुकेश रावत ने सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश ने 14 मिनट 42 सेकेंड का समय लेकर अपनी दौड़ पूरी की। हरिद्वार जिले में तैनात मुकेश ने चैंपियनशिप में बीते मंगलवार (भारतीय दिन के अनुसार) को 3000 मीटर स्टीपल चेज में भी स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed