{"_id":"1ada5d5806cf6099d832f9eb01f42583","slug":"molly-kanwar-memorial-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट स्टीफंस ने बाल निकेतन को 244 रन से रौंदा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सेंट स्टीफंस ने बाल निकेतन को 244 रन से रौंदा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Dec 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
खुशलीन सिंह और अंशुल चौधरी के शतकों की बदौलत सेंट स्टीफंस स्कूल-45 ने बाल निकेतन स्कूल पंचकूला को 244 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन
टीम इस जीत के साथ दसवें मौली कंवर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। टूर्नामेंट के मुकाबले सेंट स्टीफंस स्कूल 45 के क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे हैं।
शनिवार को बाल निकेतन स्कूल पंचकूला और सेंट स्टीफंस स्कूल-45 की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर सेंट स्टीफंस स्कूल-45 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में एक विकेट पर 314 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
खुशलीन सिंह ने तेज बल्लेबाजी करते हुए शानदार 115 रन बनाए। अंशुल चौधरी ने नाबाद 103 और प्रशांत शर्मा ने 56 रन बनाए। बाल निकेतन स्कूल पंचकूला की टीम के रवि ने 54 रन देकर 1 विकेट झटका।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाल निकेतन स्कूल पंचकूला की टीम की बल्लेबाजी शुरू से ही कमजोर रही। टीम के बल्लेबाज सेंट स्टीफंस की सटीक गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सके।
पूरी टीम 25 ओवर में 70 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से कुलाण ने सबसे अधिक 14 रन बनाए। सेंट स्टीफंस टीम के प्रशांत शर्मा ने चार, तनवीर और अंशुल चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।