फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohit wins sajoba rally

खराब मौसम के बावजूद मोहित ने जीती सजोबा रैली

Mon, 24 Mar 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Mar 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
mohit wins sajoba rally

बर्फ बारी, ठंड उस पर ओलों की बरसात के बीच रैली को जीतना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं छोड़ी और जीत कर ही दम लिया। यह कहना है मोहित वर्मा का।

विज्ञापन


जिन्होंने सजोबा सब हिमालय रैली के बाइक वर्ग के विजेता बने। चंडीगढ़ के सेंट जोंस स्कूल से शनिवार को शुरू हुई दो दिवसीय रैली शिमला से आगे कोटी होते हुए वापस रविवार को शहर पहुंची।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर राजस्थान के रहने वाले जशप्रीत रहे। कड़ी टक्कर के बाद मोहित ने जशनप्रीत को साढ़े पांच मिनट के अंतर से हरा दिया। बाइक रैली में देश भर से कुल 33 राइर्ड्स ने हिस्सा लिया था। इनमें से 21 बाइकर्स ही रैली को पूरा कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलों के बीच भी जारी रहा सफर
मोहित ने बताया कि जब दूसरे दिन वह शिमला से आगे कोटी पहुंचे तो मौसम बिलकुल अलग था। कई जगह बार्फ पड़ी हुई थी। इसी बीच ओले पड़ने लगे। इनके बीच बाइक चलाना कड़ी चुनौती भरा रहा। ओले सीधे हेलमेट पर पड़ रहे थे। एक समय लगा कि शायद रैली को जीत नहीं पाऊंगा, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और सावधानी से आगे बढ़ता रहा।

पिछले सीजन में टूट गई थी टांग
मोहित वर्मा पिछले साल साजोबा सब हिमालयन रैली में हिस्सा लेते हुए चोटिल हो गए थे। रैली में उनकी बाइक चट्टान से टकराकर गिर गई थाी, जिससे उनकी बाई टांग की हड्डी टूट गई थी।


केटीएम बाइक पर सवार
रैली में मोहित आस्ट्रेलियाई बाइक केटीएम पर सवार थे। मोहित ने बताया केटीएम की यह बाइक मैंने हाल ही में 3 लाख में खरीदी है। इसकी एवरेज 8 किलोमीटर प्रति लीटर है।

मोहित की उपल्ब्धियां
- 2010 में रेड द हिमालय रैली जीती
- 2011 में साजोबा रैली जीती
-2012 में रेड द हिमालय रैली जीती
-2012 में मुगल रैली जीती
- 2012 में स्पीड द स्पींट्र रैली जीती
-2013 में डेजर्ट स्ट्रोम रैली जीती
- 2013 में दक्षिण डेयर जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed