फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ML markal under 16 trophy cricket, ludhiana vs chandigarh

तवलीन और आयुष के शतक से चंडीगढ़ मजबूत

Tue, 13 May 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 May 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
ML markal under 16 trophy cricket, ludhiana vs chandigarh

एमएल मारकन अंडर-16 ट्राफी में तवलीन सिंह और आयुष सिक्का के शतकाें की बदौलत चंडीगढ़ की टीम लुधियाना के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

विज्ञापन


गुरु नानक पब्लिक स्कूल सेक्टर-36 में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले में चंडीगढ़ ने पहली पारी में 429 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया। इससे पहले लुधियाना अपनी पहली पारी में 198 के स्कोर पर सिमट गई थी। इस तरह चंडीगढ़ को पहली पारी में 231 रन की बढ़त मिल चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरे दिन चंडीगढ़ के तवलीन सिंह और आयुष सिक्का ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। तवलीन ने 211 गेंदों का सामना करते हुए बेहतरीन 180 रन बनाए। इस पारी में में 28 चौके शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आयुष सिक्का ने 101 रन की पारी खेली। इस पारी में 13 चौके शामिल रहे। लुधियाना की ओर से गेंदबाजी में अनमोल शर्मा ने 87 रन देकर तीन विकेट और गुरजोत सिंह ने 88 रन देकर दो विकेट चटकाए। उधर, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक लुधियाना दूसरी पारी में दो विकेट पर 77 रन बना चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed