{"_id":"23ad6f22e8f48e72408e4143daaea984","slug":"mistake-in-uttarakhand-khel-ratna-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाज द्रोणाचार्य अवॉर्डी को बनाया बॉक्सर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
निशानेबाज द्रोणाचार्य अवॉर्डी को बनाया बॉक्सर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Nov 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर खेल विभाग ने देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड से निशानेबाजी कोच नारायण सिंह राणा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
लेकिन प्रशस्तिपत्र में विभाग ने उन्हें बॉक्सर बता दिया। इसका खुलासा होने के बाद खेल विभाग को फजीहत झेलनी पड़ रही है।
बीते रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत और खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने नारायण सिंह राणा को प्रशस्ति पत्र और 3 लाख रुपए का चेक सौंपा था। इस दौरान खेल निदेशक शैलेश बगोली भी मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र में हुई गड़बड़ी से साफ है कि खेल विभाग के अधिकारियों ने न छपने के बाद इसकी जांच की और न खेल सचिव ने हस्ताक्षर करते समय।