{"_id":"8b2084cc43d275368d7cc524077b4743","slug":"mini-olympics-grandparents-upstairs-with-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिनी ओलंपिक’ में बच्चों संग दादा-दादी भी दौड़े","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
‘मिनी ओलंपिक’ में बच्चों संग दादा-दादी भी दौड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Feb 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 21 स्थित द स्काई वर्ल्ड में रविवार को एनुअल स्पोर्ट्स-डे पर ‘मिनी ओलंपिक’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
रंग-बिरंगे गुब्बारे हाथों में थामे नन्हे-मुन्नों के मार्च पास्ट के साथ शुरू हुए वार्षिक खेलकूद दिवस में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इसके बाद मास ड्रिल में रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमां में छोड़े गए। इस अवसर पर दौड़ मुकाबले, म्यूजिक, डांस और मार्शल आर्ट्स आदि गतिविधियां आयोजित की गईं।
बच्चों ने यहां पर ताईक्वांडो में भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्ले-वे से लेकर कक्षा 5वीं तक के बच्चों ने एथलीट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिस्पर्धी, खेलभावना और टीम स्पिरिट का भरपूर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डीआर यादव, पूर्व निदेशक- सीबीएसई थे, जबकि रविंदर तलवार, पूर्व प्राचार्य- डीएवी स्कूल उपस्थित थे।
स्कूल प्राचार्य संतोष भंडारी ने बताया कि द स्काई वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस सालाना खेलकूद समारोह में भाग लिया।
मिनी ओलंपिक के आयोजन का मकसद विद्यार्थियों को उनमें छिपी खेलकूद की प्रतिभा को मनोरंजक तरीके से उजागर करने और माहौल में जोश पैदा करना था।
इसके अलावा माता-पिता और दादा-दादी, नाना-नानी आदि के लिए भी दौड़ मुकाबले कराए गए, जबकि बच्चों ने सर्किट रिले रेस, बैलेंस यूअर बॉडी रेस, ड्रिबलिंग रेस हिस्सा लिया।
विज्ञापन
अभिभावकों को अल्फाबेट रेस और कैच द बॉल रेस में हिस्सा लेने का मौका मिला। बड़ों ने भी इस आयोजन में खूब मस्ती की और ब्रिस्क वॉक और चिट रेस में भाग लिया।
विज्ञापन
तंबोला के अलावा मैजिक हॉलीडेज की ओर से मुफ्त सैर-सपाटे का मौका जीतने के लिए लक्की-ड्रा भी निकाला गया। इस अवसर पर नौ साल के बच्चों के लिए ड्राइंग कंपीटीशन भी आयोजित की गई।