फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MIG defeats DIG jam

एमआईए ने डीआईजी जैम को दस रन से हराया

Wed, 18 Dec 2013 08:53 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 18 Dec 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
MIG defeats DIG jam
मोहाली। कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच वाईपीएस ग्राउंड पर हुआ। इसमें मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने डीआईजी जैम को दस रनों से हराया।
विज्ञापन


एमआईए ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। काफिल ने 39 और आशीष ने 31 रनों का योगदान दिया।

डीआईजी जैम के युवराज और मदन लाल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीआईजी जैम की टीम बीस ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 128 रन ही बना सकी।

अमृत ने 33 और दीपक ने 22 रन बनाए। एमआईए की तरफ से गौरव बिंद्रा ने तीन विकेट, संजय गांधी और कमल बुटर ने एक-एक विकेट लिए।

काफिल को साईं इवेंट नेवीगेटर के सौरभ भनोट ने मैन ऑफ मैच अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट और एमएनसी के लिए यह टूर्नामेंट लीग-कम-नॉक आउट आधार पर शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed