{"_id":"ba714dc3b745e63f89729e630fe7cc7c","slug":"meet-to-himalayan-the-red-rally-winners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, रेड द हिमालय रैली की विजेता टीम से","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मिलिए, रेड द हिमालय रैली की विजेता टीम से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Oct 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य को छूने के लिए कई बाधाओं को पार करना पड़ता है तभी सफलता मिलती है। इस बात को सिद्ध कर दिखाया है विनीता कंग ने, जिन्होंने रेड द हिमालय रैली में वुमन वर्ग की (एक्सट्रीम) केटागिरी में विजेता ट्राफी को अपने नाम किया।
विज्ञापन
बिजनेस, हाउस वाइफ के साथ रफ्तार और एडवेंचर से भरपूर मोटर स्पोर्ट्स में विनीता कंग महारत हासिल कर रही हैं। सिटी ब्यूटीफुल की पहली ऐसी महिला ड्राइवर हैं जिन्होंने अपनी नेविगेटर गगन बराड़ केसाथ रेड द हिमालय रैली में देश भर से कई महिला प्रतियोगितों को पछाड़ते हुए विजेता जीतने में कामयाब हुई।
विज्ञापन
वुमन वर्ग में 41 महिला ड्राइवर ने हिस्सा लिया। रैली शिमला से शुरू होते हुए 6 दिन में 2,200 किलोमीटर का सफर तय कर मनाली में खत्म हुई।
टफ रही इस बार रैली
वापिस लौटने पर विनीता कंग ने बताया कि इस बार रैली को जीतना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इनके अनुसार पहले ही राउंड में इनकी जिप्सी का अगला टायर ब्रस्ट हो गया। इससे एक बार काफी मायूसी हाथ लगी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी क्योंकि गाड़ी को खुद रिपेयर करना जानती हैं। नया टायर फिट कर तुरंत दोबारा से रैली में शुमार हो र्गइं।
विज्ञापन
बर्फवारी में गाड़ी चलाना चैलेजिंग
विनीता के अनुसार पांग के पास 16 हजार फुट की ऊंचाई पर पहुंच कर असली परीक्षा र्र्हुई। यहां पर माइनस डिग्री तापमान में जबर्दस्त ठंड में लगातार लक्ष्य की ओर बढ़ना किसी चैलेंज से कम नही रहा। विनीता ने बताया कि मोटर स्पोर्ट्स को काफी खर्चीला स्पोर्ट्स है।
एक रैली में गाड़ी तैयार करना और आने जाने में 3-4 लाख का खर्चा आ जाता है। इनके अनुसार मोटर स्पोर्ट्स में हमेशा से स्पांसर्स की कमी खलती है। इसी वजह से बहुत कम लोग इसमें हिस्सा ले पाते है।
रेड द हिमालय रैली में पुरुष वर्ग में सिटी ब्यूटीफुल के जगमीत गिल एडवेंचर और मोहाली के अमरतेज एक्स्ट्रीम वर्ग में विजेता ट्राफी को जीत चुके है।