फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meet, 7 Years Old Little Wrestler Guru Neelkanth

सुशील की राह पर चल रहा ये नन्हा पहलवान

Thu, 31 Jul 2014 08:39 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Jul 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Meet, 7 Years Old Little Wrestler Guru Neelkanth

ओलंपिक और कॉमनवेल्थ मेडल विजेता सुशील कुमार की राह पर सिटी ब्यूटीफुल का एक सुपर पहलवान भी चल पड़ा है। सात वर्षीय गुरु नीलकंठ अहेर कुश्ती में अपना नाम कमा रहा है।

विज्ञापन


सॉपिंस स्कूल-32 में तीसरी कक्षा के छात्र गुरु शहर का ऐसा पहला पहलवान है, जिसे सबसे कम उम्र का प्रतियोगी होने का अवार्ड भी मिल चुका है। कुछ समय पहले चंडीगढ़ आए सुशील कुमार भी उसकी पीठ थपथपा चुके हैं।
विज्ञापन


विरासत में मिला है स्पोर्ट्स
गुरु के परिवार में माता-पिता के अलावा उसके दादा भी स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं। पिता नीलकंठ अहेर कुश्ती के खिलाड़ी रह चुके है। मां डॉ. श्रृष्टि राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज रह चुकी हैं। उसके दादा भी राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का अधूरा सपना बेटा कर रहा पूरा
दादा अपने बेटे नीलकंठ अहेर को अपनी तरह बॉक्सर बनाना चाहते थे, लेकिन उसने पहलवानी को चुना। एक हादसे के बाद वह अपने कैरियर को आगे नही बढ़ा सके। इसका मलाल उन्हें रहा। लेकिन, अब अपने बेटे गुरु नीलकंठ अहेर की पहलवानी में रुचि दिखा रहे हैं। उनका बेटा वहां तक पहुंचने में जरूर कामयाब होगा।

कपीश्वर अखाड़े का ट्रेनीं
तीन वर्ष की उम्र से ही गुरु ने पहलवानी शुरू कर दी थी। सुखना लेक स्थित कपीश्वर अखाड़े में मंझे हुए पहलवानों की देखरेख में कुश्ती सीखता है। दिल्ली में 2012 में खेली गई प्रतियोगिता में अपने से बड़े पहलवानों को पटकनी दे चुका है।


सुशील कुमार, मिल्खा सिंह भी कायल

दिल्ली में किए गए उसके प्रदर्शन से पहलवान सुशील कुमार काफी प्रभावित हुए थे। वह नन्हें पहलवान को अपनी एकेडमी में ले जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने उसके पिता से बात भी की है। वहीं, मिल्खा सिंह भी इस नन्हें पहलवान को अपने घर बुलाकर शाबासी दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed