{"_id":"50efffd434b7e2b6b88dae4924e7bf97","slug":"medal-in-national-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के खाते में 32 पदक","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के खाते में 32 पदक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा बनाया है। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में साल 2014-15 खेल सत्र में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के नाम अभी तक 32 पदक आ चुके हैं।
विज्ञापन
इसमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उत्तराखंड की पदक तालिका का आंकड़ा बढ़ाने में व्यक्ति वर्ग की प्रतियोगिताओं का अहम योगदान रहा है। एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक टीम खेलों से जबकि शेष 30 पदक व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग का कहना है अब एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होनी है, जिसमें भी राज्य को पदक मिलने की उम्मीद है। जबकि अभी 11 खेल प्रतियोगिताएं शेष हैं, जिससे पदकों का आंकड़ा 50 पार पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यह हैं पदक विजेता
क्रिकेट- अंडर-17- स्वर्ण
वालीबाल- अंडर-17- कांस्य
ताइक्वांडो: बालिका
अंडर-17-संगीता धानिक-पिथौरागढ़- स्वर्ण, कविता, काजल-चंपावत- कांस्य
अंडर-19--दीपा खर्कवाल- चंपावत, बीना- पौड़ी- स्वर्ण, रेनू-चंपावत, तुलसी रौतेला-बागेश्वर-कांस्य
बालक:
अंडर-17--ब्रिजेश कार्की, मयंक पंत- पिथौरागढ़- स्वर्ण, गीता कार्की-पिथौरागढ़- कांस्य
अंडर-19--अतुल कार्की-पिथौरागढ़-रजत, अनिल बिष्ट, राजीव कुमार-चंपावत- कांस्य
बॉक्सिंग: बालक
अंडर-19-- बालक- सूरज-पौड़ी- कांस्य
अंडर-17--ललित रावत-स्पोर्ट्स कालेज-कांस्य
अंडर-14--अखिल कुमार, सूरज सिंह-नैनीताल-कांस्य
कुश्ती:बालक
अंडर-19--सतेंद्र कुमार यादव-नैनीताल-कांस्य
अंडर-17--लव कौशिक- नैनीताल- रजत, लावांशु-हरिद्वार--कांस्य
ताइक्वांडो:बालिका
अंडर-19-- खुशबू यादव-ऊधमसिंह नगर-स्वर्ण, रितिका जोशी-नैनीताल-बागेश्वर-रजत
अंडर-17--रुचि कालाकोटी- बागेश्वर, श्रेया कंडवाल- नैनीताल-कांस्य
अंडर-14--पल्लवी उप्रेती- बागेश्वर-रजत, शिवाजी बिष्ट, अमन-बागेश्वर-कांस्य
बालक:
अंडर-19--संकेत कुमार-अल्मोड़ा, लोकेश कांडपाल-नैनीताल, हर्षित सिंह-ऊधमसिंह नगर- कांस्य