{"_id":"60d5194413296896df8895f9d0650548","slug":"match-between-punjab-warriors-and-lancers-kalinga-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब वारियर्स और कलिंगा लांसर्स में आज मुकाबला","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पंजाब वारियर्स और कलिंगा लांसर्स में आज मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Feb 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया लीग के दूसरे संस्करण में पंजाब वारियर्स और कलिंगा लांसर्स के बीच आज हॉकी स्टेडियम मोहाली में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
इसके लिए दोनों टीमें सोमवार को शहर में पहुंच गई थी। हॉकी इंडिया लीग 2014 में पंजाब वारियर्स अपने पहले ही मैच में दिल्ली वेवराइडर्स से हार गई थी।
उससे बाद पंजाब वारियर्स का अब तक का सफर शानदार रहा और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, कलिंगा लांसर्स अंक तालिका में 6 स्थान पर है।
कैसा रहा प्रदर्शन
पंजाब वारियर्स ने इससे पहले मुकाबले में भुवनेश्वर में कलिंगा को करारी हार भी दी थी, जिससे पंजाब वारियर्स के हौसले बुलंद हैं।
पंजाब वारियर्स ने अभी तक खेले गए 6 मैचों में 4 में जीत हासिल एक मैच ड्रा और एक में हार का सामना करना पड़ा और 23 अंकों सहित दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
जबकि, कलिंगा लांसर्स का प्रदर्शन इतना बेहतरीन नहीं रहा है और उसने अभी तक 5 मैचे खेले हैं। इनमें से 4 में हार और एक में ही जीत दर्ज कर सकी है और 7 अंक प्राप्त किए हैं।
कलिंगा को प्रतियोगिता में बने रहने के लिए यह मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण होगा। वहीं, भुवनेश्वर में हुए मुकाबले में पंजाब वारियर्स ने कलिंगा को 7-3 से पराजित किया था।
विज्ञापन
मुकाबला होगा काफी टफ
कलिंगा लांसर के प्रमुख कोच टेरी वाल्स ने कहा कि पंजाब वारियर्स व लांसर के बीच मुकाबला काफी टफ होने की उम्मीद है।
इनके अनुसार पंजाब वारियर्स को उनके घरेलू मैदान में भी खेलने का फायदा मिलेगा। वाल्स ने कहा कि मैच के दिन जो भी टिम बेहतर स्टार्ट करेगी उसे बढ़त रहने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
हर दिन होता है नया
पंजाब वारियर्स के कप्तान जेमी डायर का कहना है कि टीम के लिए हर दिन नया होता है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की है और हम कोशिश करेंगे कि जीत का सिलसिला कायम रहे, लेकिन उन्होंने कहा कि हम कलिंगा लांसर को हल्के में नही लेंगे।
खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
पंजाब वारियर्स टीम के खिलाड़ी मैच के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों ने सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे मोहाली के स्टेडियम में जमकर अभ्सास किया।