{"_id":"20c347e3a7346090aaa2c1420d69510c","slug":"manjinder-will-play-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनजिंदर स्नूकर के सेमीफाइनल में","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मनजिंदर स्नूकर के सेमीफाइनल में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Dec 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलियर्ड एवं स्नूकर चैंपियनशिप में मनजिंदर सेमीफाइनल में पहुंचे। चैंपियनशिप सेक्टर 22 स्थित स्नूकर एंड बिलियर्ड सेंटर में खेली जा रही है।
विज्ञापन
स्नूकर में सीनियर वर्ग में मनजिंदर और राहुल के बीच क्वार्टर फाइनल का मुकाबला खेला गया। इसमें मनजिंदर 2-1 से राहुल को हराने में कामयाब रहे।
पहले राउंड को राहुल ने 53-50 से जीत कर बढ़त बनाई। इसके बाद मनजिंदर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 46-30 से दूसरा सेट जीत कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।
अंतिम राउंड में फिर से मनजिंदर ने खेल पर पकड़ बनाई और 60-40 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचे।
सीनियर बिलियर्ड में रजत ने मनदीप को सीधे सेटो में 2-0 से हरा दिया। रजत ने पहला राउंड 100-25 से, वहीं दूसरा राउंड 100-60 से जीत लिया।
अन्य मुकाबलों में सुमित तलवार ने चंदन गुलाटी को 2-0 (100-31,100-44) से, राहुल गर्ग ने अनमोल को 2-1 (100-77,77-100,100-65) से हरा दिया।
वहीं जूनियर स्नूकर में पुलकित ने रणवीर दुग्गल को 2-0 (45-22,54-17) से, राजविंदर सिंह ने बन्नी को 2-0 (57-18,51-24) से हरा दिया।