फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manish rawat makes world record in 5 thousands meter walk.

उत्तराखंड के मनीष ने अमेरिका में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 01 Jul 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Jul 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
manish rawat makes world record in 5 thousands meter walk.

उत्तराखंड पुलिस के अंतरराष्ट्रीय वॉकर मनीष रावत ने अमेरिका में देश का झंडा बुलंद करते हुए वर्ल्ड पुलिस गेम्स में विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। मनीष रावत ने 5 हजार मीटर वॉक में 20 मिनट 40 सेकंड का समय लेकर करीब दो मिनट के अंतर से विश्व रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन


अमेरिका के वर्जीनिया में चल रहे फेयर फैक्स वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में मंगलवार देर रात एथलेटिक्स की 5 हजार मीटर वॉक हुई।

उत्तराखंड के मनीष रावत ने भारतीय पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। मनीष ने 20 मिनट 40 सेकेंड का समय लिया, जबकि पहले यह रिकॉर्ड 22 मिनट 30 सेकेंड का था।

विज्ञापन

रियो ओलंपिक के लिए कर चुके हैं क्वालीफाई

manish rawat makes world record in 5 thousands meter walk.

चमोली के सगर गांव निवासी मनीष रावत भारत एथलेटिक्स टीम के सदस्य हैं। देहरादून जिले में तैनात मनीष रावत का अगला लक्ष्य चीन में होने वाले वर्ल्ड रेस वॉक कप और रियो ओलंपिक पर है।

बता दें कि मनीष वर्ल्ड वॉक रेस कप में 50 किलोमीटर में प्रतिभाग करेंगे। मनीष के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि पुर्तगाल में हुई आईएएएफ रेस वॉकिंग चैलेंज के 20 किमी वाक में 1 घंटा 22 मिनट 50 सेकंड का समय लेकर मनीष रियो ओलंपिक 2016 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। वर्ल्ड वाक रेस कप के लिए 50 किमी वॉक में 4 घंटे 2 मिनट 8 सेकंड का समय के साथ क्वालीफाई किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed