{"_id":"7e5e8c06c0ce497f6aba1cc9de99fd66","slug":"manish-rawat-becomes-best-athlete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना रिकॉर्ड तोड़ने वाले मनीष बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अपना रिकॉर्ड तोड़ने वाले मनीष बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Dec 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
आल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20 किमी पैदल चाल में अपना पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीतने वाले उत्तराखंड पुलिस के मनीष रावत को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया है।
विज्ञापन
जीता था स्वर्ण
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मनीष रावत ने 20 किमी पैदल चाल एक घंटा 26 मिनट में पूरी कर जीत दर्ज की। गोपेश्वर के समीप स्थित सगर गांव के निवासी मनीष ने इससे पहले दो नवंबर को दिल्ली में हुई नेशनल ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक घंटा 33 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
जीते कई पदक
मनीष इसके साथ ही वर्ल्ड वॉकिंग चैंपियनशिप में 50 किमी पैदल वाक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही नार्थ जोन एथलेटिक्स में गोल्ड हासिल करने के साथ ही 2013 में सीनियर नेशनल एथलेटिक्स मीट में 50 किलोमीटर पैदल चाल में चार घंटे 13 मिनट का समय निकालकर रजत जीता था। 2014 में भी रजत जीतने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन