दून के मनीष मैठाणी सलमान खान संग लगाएंगे 'किक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में शुरू होने जा रही इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में उत्तराखंड के मनीष मैठाणी बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान की टीम से किक लगाएंगे।
आईपीएल की तर्ज पर फुटबॉल के लिए शुरू हो रही इस लीग में उनकी ख्वाहिश थी कि वह ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ सचिन तेंदुलकर की टीम का हिस्सा बनें, लेकिन छठे राउंड में पुणे ने उन्हें अपनी टीम में चुन लिया।
सलमान खान की टीम का हिस्सा बनने के बाद मनीष बेहद खुश हैं। गौरतलब है कि अमर उजाला ने 3 जुलाई 2014 के अंक में मनीष मैठाणी के इंडियर सुपर लीग में खेलने की खबर ब्रेक की थी।
मनीष से 38 लाख रुपए सालाना का करार
राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में खेल चुके मनीष मैठाणी एशियन गेम्स, सार्क कप आदि के अलावा मोहन बागान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग जैसे बड़े क्लबों के लिए भी खेल चुके हैं।
आईएसएल की आयोजक कंपनी आईएमजी ने देश के 35 खिलाड़ियों से कॉन्ट्रैक्ट किया था। कंपनी ने मनीष से 38 लाख रुपए सालाना का करार किया है।
इस तरह हुआ चयन
मंगलवार को मुंबई में हुई लीग के ड्राफ्ट में मनीष मैठाणी को छठे राउंड में पुणे ने अपने बेड़े में शामिल किया। लीग के लिए सात राउंड का सेलेक्शन मंगलवार हो हुआ। बाकी सात बुधवार को होंगे। हर राउंड में टीमों को एक-एक खिलाड़ी चुनने थे।
तीन माह रहेगी आईएसएल की धूम
पुणे ने मनीष को छठे राउंड में चुना। चयन के बाद मनीष ने फोन पर बताया कि सलमान की टीम में चयन पर वे बेहद खुश हैं। वे टीम से अगस्त में जुड़कर अपना चयन सही साबित करने की कोशिश करेंगे।
फुटबॉल के दीवानों के लिए सितंबर में इंडियन सुपर लीग की शुरुआत होने जा रही है।
रोमांच, एक्शन से भरपूर फुटबॉल के इस महासमर में 8 शहरों की टीमें दमखम दिखाएंगी। यह टूर्नामेंट देश के आठ शहरों में करीब तीन महीने तक चलेगा।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)