{"_id":"41f730cc61a0bbfdfdb1abb39c2f0a4a","slug":"manan-vohra-selected-for-india-team-a-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ए टीम में मनन वोहरा सिलेक्ट","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
भारतीय ए टीम में मनन वोहरा सिलेक्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Oct 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के रहने वाले मनन वोहरा का सेलेक्शन भारतीय ए टीम में किया गया है। मंगलवार को राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक में भारतीय ए टीम के लिए घोषित किए गए नाम में मनन वोहरा को सेलेक्ट किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले भी मनन को भारतीय ए टीम में शामिल किया जा चुका है। भारतीय ए टीम 30 अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के सीसीआई मैदान में होने वाले एक दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के सदस्य मनन आईपीएल और चैंपियंस लीग में अपने बल्ले से प्रभावित करने में सफल रहे हैं। मनन वोहरा 28 अक्तूबर को मैच के लिए चंडीगढ़ से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
अपने सेलेक्शन पर मनन वोहरा ने कहा कि यह उनके लिए अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि वह इसको भुनाने की कोशिश करेंगे। इससे मेरी भूमिका में सुधार भी होगा और वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका भी मिलेगा।