फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Main Facts Related to Hockey India League

हॉकी इंडिया लीगः जानिए आज के मैच की खास बातें

Sat, 25 Jan 2014 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 25 Jan 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
Main Facts Related to Hockey India League
दिल्ली वेवराइडर्स और पंजाब वारियर्स की टीमों के बीच मुकाबले के साथ आज हॉकी इंडिया लीग का आगाज होने जा रहा हैं।
विज्ञापन


दोनों टीमों के 2013 में रिकार्ड

पंजाब वारियर्स ने 14 मैच खेले 4 जीते और 8 हारे। वहीं दिल्ली वेवराइर्स ने 14 मैच खेले इनमें 10 में जीते, 2 हारे और 2 ड्रा रहे।

यहां खेले जाएंगे मुकाबले
हॉकी लीग के मुकाबले मोहाली, दिल्ली, मुंबई, भुवनेश्वर, रांची, लखनऊ में खेले जाएंगे।

दिल्ली पर शत प्रतिशत रिकार्ड कायम करने की चुनौती
दिल्ली वेवराइडर्स पर पंजाब के खिलाफ अपने शत प्रतिशत रिकार्ड कायम रखाने की चुनौती होगी। इतना नहीं पिछले सीजन में दिल्ली ने पंजाब को दोनो मुकाबले हारने के साथ लगातार ग्यारह मैच में जीत हासिल की थी।

सरदार सिंह की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम को राजपाल सिंह जैसे खिलाड़ी के अनुभव का लाभ मिल सकता है। हालांकि उसके लिए पंजाब को हल्के में लेना मंहगा पड़ सकता है। दिल्ली के लिए चुनौतियों इसलिए बढ़ जाती है कि उसका पहला मुकाबला घर के बाहर होगा।
विज्ञापन


दिल्ली के खिलाफ पंजाब को पहली जीत की तलाश
पिछले संस्करण की उप विजेता दिल्ली वेबराइडर्स के खिलाफ घरेलू पंजाब वॉरियर्स को पहली जीत की तलाश है। एचआईएल के पहले सीजन में दोनो टीमें चार बार आमने हुई थी दिल्ली और जालंधर में हुए दोनो ही मुकाबलों में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अपने नए घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन के बीच पंजाब की टीम दिल्ली के खिलाफ पहली जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि आंकड़ों में दिल्ली का पलड़ा भारी दिखाई देता है।


संदीप सिंह कर सकते हैं उलटफेर
पहले मुकाबले में दिल्ली वेवराइडर्स के खिलाफ ड्रेग फिलकर संदीप सिंह उलट फेर कर सकते हैं। पिछले सीजन में संदीप सिंह के नाम 11 गोल दागने का रिकार्ड रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed