फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lions win DPL match

लायंस की जीत में आशीष बने हीरो

Tue, 01 Apr 2014 04:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
lions win DPL match

सलामी बल्लेबाज आशीष जोशी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर उत्तराखंड लायंस ने एचएन बहुगुणा मेमोरियल ग्लोकल देहरादून प्रीमियर लीग में जीत के साथ ग्रुप में स्थिति मजबूत कर ली।

विज्ञापन


5 विकेट खोकर 151 रन बनाए
इनके साथ ही तनुष क्रिकेट एकेडमी, आईटीएम, दून वारियर्स, दि लेथल्स भी अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहे। तनुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में हुए मुकाबले में खालसा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 151 रन बनाए।
विज्ञापन


भृगुराज ने 49, नितीश ने 37, विपिन ने 26, आयुष ने 17 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड लायंस ने 19.4 ओवर में 6 विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष ने 64 गेंद में 10 चौकों व 1 छक्के की मदद से 90 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र ने 29, हर्ष ने 11 रन का योगदान दिया। खालसा के मनीष ने 2, नितीश, आयुष व विपिन ने 1-1 विकेट लिए। दूसरे मैच में तनुष क्रिकेट एकेडमी का सामना यूआईटी से हुआ। तनुष क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलकर 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए।

नीरज ने बनाए 78 रन
नीरज ने 78, समद ने 30, तनुष व शिवा ने 16-16 रन बनाए। यूआईटी के सुशील ने 2 विकेट लिए। जवाब में यूआईटी 51 रन पर सिमट गई। साकेत ने 17, अमित ने 15 रन बनाए। तनुष क्रिकेट एकेडमी के पवन, प्रमोद, तनुष व स्निग्ध ने 2-2 विकेट लिए।

दून ग्लोबल स्कूल के मैदान में दून चैंप्स का मुकाबला आईटीएम से हुआ। दून चैंप्स ने पहले खेलकर 16 ओवर में 130 रन बनाए। राहुल ने 53, मो. इमरान ने 18, मो. नईम ने 15 रन बनाए। आईटीएम के कन्हैया ने 4, चेतन ने 2 विकेट लिए।

जवाब में आईटीएम ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शहजाद ने 79, अमित ने 39 रन बनाए। दूसरे मैच में दून वारियर्स का सामना दि ऐम्पेरर्स से हुआ। दून वारियर्स ने पहले खेलकर 110 रन बनाए। विभांशु ने 28, सौरव ने 18, राजीव ने 15 रन बनाए। दि ऐम्पेरर्स के यासिर ने 2 विकेट लिए।

तीसरा मैच दि लेथल्स और ब्ल्यू स्टार के बीच
जवाब में दि ऐम्पेरर्स 100 रन पर सिमट गई। आस ने 21, सोहेल ने 19, दीपक ने 17 रन बनाए। दून वारियर्स के तुषार ने 3, सौरभ, विभांशु व विजय ने 2-2 रन बनाए। तीसरा मैच दि लेथल्स और ब्ल्यू स्टार के बीच हुआ। ब्ल्यू स्टार ने पहले खेलकर 94 रन बनाए।


सुनील ने 26, आलम ने 16 रन बनाए। लेथल्स के अभिषेक व शशांक ने 3-3, कुश ने 2 विकेट लिए। जवाब में लेथल्स ने 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। अंशुल ने 34, शशांक ने 32 रन बनाए। ब्ल्यू स्टार के आलम, यशपाल व आलम ने 1-1 विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed