फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lala nemidas football league.

72वीं लाला नेमीदास ए डिवीजन जिला फुटबॉल लीग का सेमीफाइनल आज

Sun, 03 Jan 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Jan 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
lala nemidas football league.

72वीं लाला नेमीदास ए डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में आज (रविवार) सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल दून स्टार और गढ़वाल स्पोर्टिंग, जबकि दूसरा सेमीफाइनल सिटी यंग और कैंट ब्लू के बीच खेला जाएगा। इन टीमों ने अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

विज्ञापन


पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मुकाबला सुंदरवाला ब्वॉयज और दून चैलेंजर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सुंदरवाला ब्वायज ने दून चैलेंजर्स को 1-0 के अंतर से शिकस्त दी। सुंदरवाला के लिए मैच के 65वें मिनट में विरेंद्र ने विजयी गोल दागा।
विज्ञापन


दूसरा मैच बालाजी ब्वॉयज और दून स्टार के बीच खेला गया। इसमें बालाजी ब्वॉयज ने 5-2 से जीत हासिल की। बालाजी ब्वॉयज की ओर से हेमंत ने 37वें मिनट में पहला गोल दागा। बालाजी ब्वॉयज के आकाश ने 46वें और 58वें मिनट में दो गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून स्टार के प्रतीक ने 55वें और हिमांशु ने 57वें मिनट में गोल दागकर मुकाबले में लौटने की कोशिश की। बालाजी ब्वॉयज केमिर्णल ने 59वें और 60वें मिनट में लगातार दो शानदार गोल करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया।


अंतिम लीग मुकाबले में आक्रांता क्लब ने विल्स यूथ क्लब को 1-0 से हराया। मैच के 21वें मिनट में आक्रांता के रोहित ने मैच का एकमात्र गोल कर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed