{"_id":"10d8e67366739e9a7421d61d0017a51a","slug":"lala-nemidas-district-football-league-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश के ‘रंग’ से सिटी यंग ने जीती ‘जंग’","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
राकेश के ‘रंग’ से सिटी यंग ने जीती ‘जंग’
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Jan 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
72वीं लाला नेमीदास जिला फुटबॉल लीग 2015-16 में राकेश के शानदार दो गोल की बदौलत सिटी यंग ने मुकाबला जीत लिया। 3-2 के स्कोर में सिटी यंग ने गढ़वाल स्पोर्टिंग को पटखनी दी। गढ़वाल स्पोर्टिंग के राहुल व विवेक ने दूसरे हाफ में एक-एक गोल दागे।
विज्ञापन
विगत चार माह से चल रही लाला नेमीदास जिला फुटबॉल लीग के ए डिविजन का फाइनल मैच रविवार को पवेलियन मैदान में खेला गया। सिटी यंग के राकेश ने 22वें व 54वें मिनट में दो गोल दाग कर टीम को संजीवनी दे दी। वहीं बैकफुट पर आए गढ़वाल स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए दो गोल दागे।
विज्ञापन
गढ़वाल स्पोर्टिंग के राहुल ने 70वें मिनट व विवेक ने 72वें मिनट में दो गोल दागे। इसके बाद सिटी यंग के धर्म सिंह ने 78वें मिनट में निर्णायक गोल दाग कर टीम को सरप्लस स्टेज में पहुंचा दिया। अंत तक दोनों टीमों के खिलाड़ी जूझते रहे लेकिन इसके बाद एक भी गोल नहीं हो पाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विजेता टीम को पुरस्कार व नगद राशि वितरित की।
विज्ञापन
प्रथम विजेता को ट्राफी व 41 हजार रुपये नगद, रनरअप टीम को 31 हजार व ट्राफी और अंतिम चार तक पहुंची टीमों को 11-11 हजार रुपये प्रदान किए गए। इस दौरान उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए 36 कोच को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक पुष्कर सिंह धामी, डीएफए अध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, सचिव देवेंद्र नेगी, बंशल क्लासेज के निदेशक राजेंद्र बंशल सहित कई नए पुराने फुटबॉल खिलाड़ी मौजूद रहे।