फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lakshya sen won his match in singles.

लक्ष्य का विजयी आगाज, एकल में उत्तराखंड को दिलाई सफलता

Fri, 07 Aug 2015 09:21 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Aug 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
lakshya sen won his match in singles.

युवा शटलर लक्ष्य सेन ने शुक्रवार को ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड को एकमात्र जीत दिलाई। अन्य मुकाबलों में एयर इंडिया, कर्नाटक, महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शुक्रवार की शाम वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने मुख्य ड्रॉ मुकाबलों का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज के बैडमिंटन हॉल में खेले गए बालक अंडर-17 एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ के मुकाबलों में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने राजस्थान के मनन जैन को 21-11, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


अन्य मुकाबले में ये रहे नतीजे
आंध्र के जसवंत ने उत्तराखंड के श्रीश बिष्ट को 21-8, 21-10, असम  के अभिनव ने उत्तराखंड के ध्रुव रावत को 21-10, 21-11, आंध्र के चरिथ ने उत्तराखंड के आर्येश चौहान को 21-9, 21-10, तेलंगाना के हरि विगनेश ने उत्तराखंड के ललित बोरा को 21-6, 21-17, महाराष्ट्र के वंश सिंह ने उत्तराखंड के विश्वेश असवाल को 21-7, 21-8, गुजरात के दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड के सौरभ पांडे को 21-11, 21-8, आंध्र के वेदव्यास साई ने दिल्ली के प्रणय को 16-21, 21-19, 21-11, उत्तर प्रदेश के अभ्यांश ने हरियाणा के ईशान सेठी को 21-11, 21-16, केरल के किरन जॉर्ज ने हरियाणा के ललित को 21-14, 21-16 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग के नतीजे
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में खेले गए अंडर-17 बालिका वर्ग के मुख्य ड्रॉ के मुकाबलों में एयर इंडिया की कनिका कनवाल ने हरियाणा की इरा शर्मा को 21-10, 22-20, महाराष्ट्र की पूर्वा ने उत्तराखंड की हिमांशी रावत को 21-11, 21-19, महाराष्ट्र की मुग्धा आग्रे ने उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट को 17-21, 21-17, 21-13, दिल्ली की रिया खत्री ने मध्य प्रदेश की अंशु शर्मा को 9-21, 21-13, 21-12 से हराया।


इस दौरान आयोजन कमेटी के चेयरमैन आईजी संजय गुंज्याल, एमडीडीए उपाध्यक्ष आर मीनाक्षी सुंदरम, चीफ रेफरी गौरव खन्ना, आयोजन सचिव लोकेश ओहरी, जिला सचिव नवनीत सेठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed